उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उदीयमान प्रतिभाओं ने शास्त्रीय- उपशास्त्रीय गायन संग जादू के गुर सीखे 

इण्डियाज टैलेंट स्टार समागम 

लखनऊ। बच्चों व युवाओं में छिपी हुई प्रतिभा को उजागर कर उन्हें उनकी अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से होटल आशियाना रेजीडेंसी लखनऊ में जे पी एस स्टार 11के तत्वावधान में चल रहे इंडियाज टैलेंट स्टार समागम के आज चौथे दिन प्रतिभागियों ने शास्त्रीय – उपशास्त्रीय गायन संग जादू के गुर सीखे।

समारोह के आज चौथे दिन शास्त्रीय – उपशास्त्रीय गायक – विशेषज्ञ विनोद प्रसाद, नीरज कुमार, मीना वर्मा ‘गुलशन’, अर्चना कुशवाहा, सीमा वीरमानी,  माधवी सिंह ने उदीयमान प्रतिभागियों को शास्त्रीय- उपशास्त्रीय गायन की बारीकियों के साथ रागों के प्रकार की गायिकी के तौर-तरीकों से अवगत कराया। इसके अलावा जादू विशेषज्ञ कीर्ति तिवारी, अर्जुन सरकार ने जादू विद्या से आम जनमानस को रोमांचित और मंत्र मुग्ध करने के तरीके बताए।

कार्यक्रम में वंश कनौजिया, अभिन्न श्याम तिवारी, इशिता चौहान, ममता वर्मा, शिवांगी सिंह, बाल कृष्ण शर्मा, श्वेता दीक्षित, डॉ विश्वास वर्मा, प्रियल गुप्ता सहित अन्य प्रतिभागियों ने शास्त्रीय- उपशास्त्रीय गायन के साथ बॉलीवुड गीतों की रस सरिता प्रवाहित की। कार्यक्रम संयोजक अरविंद सक्सेना ने बताया कि 17 सितम्बर तक इण्डियाज टैलेंट स्टार समागम के दौरान उदीयमान प्रतिभाओं को रोजाना कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत हस्तशिल्प, कला, नृत्य, लोककला, अभिनय, गीत – संगीत के विषय विशेषज्ञों द्वारा उनका मार्गदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button