उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग को फाइनेंस कैटेगिरी के तहत स्टार ऑफ गवर्नेंस स्कोच पुरस्कार से सम्मानित किया गया

लखनऊ : प्रदेश की राज्य कर आयुक्त श्रीमती मिनिस्ती एस0 ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिल्ली में उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग को फाइनेंस कैटेगिरी के तहत स्टार ऑफ गवर्नेंस स्कोच पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने इस पुरस्कार के लिए राज्य कर विभाग का प्रतिनिधित्व करने पर सम्मानित महसूस करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।
राज्य कर आयुक्त ने दूरदर्शी मुख्यमंत्री और प्रेरणादायक अपर मुख्य सचिव नितिन रमेश गोकर्ण को उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त किया है।