उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

श्रेया फाउंडेशन का एंथेम हुआ लॉन्च

कई बॉलीवुड के चर्चित चेहरे रहे मौजूद

लखनऊ।श्रेया ग्रुप के अंतर्गत श्रेया फाउंडेशन ने अपना एंथेम सॉन्ग ग्रुप के चेयरमैन  हेमंत कुमार राय की उपस्थिति में मुंबई के अलका याज्ञनिक के स्टूडियो में हजारों की उपस्थिति में लॉन्च हुआ।जिसमें प्रमुख रूप से बॉलीवुड के कई चर्चित चेहरे उपस्थित थे।गीतकार पंछी जालौनवी द्वारा लिखित इस एंथेम के विषय मे श्री हेमंत राय ने बताया कि हमारी फाउंडेशन अन्य की भांति फिल्म, म्यूजिक एल्बम, ओ टी टी आदि का निर्माण करेगी।जिसमें मुख्यतौर पर सामाजिक विषयों पर फिल्म निर्माण होगा तथा हमारी फाउंडेशन नए टैलेंट को उनकी योग्यता के अनुसार कार्य देगी जिससे कि युवाओं के लिए फिल्म निर्माण मे रुचि उत्पन्न होगी।हमारी फाउंडेशन फिल्म लैब और स्टूडियो का निर्माण कर समाज में गरीब लोगों को शिक्षा देकर बेरोजगारी को दूर कर भारत निर्माण में सहायता करेगी।

इस अवसर पर फिल्म अभिनेता फिरोज खान अर्जुन, अरहम अब्बासी, इमरान खान,जूही चटर्जी,माहेरा, राजेश सिंह,विशाल सरोज,अब्बास, पंछी,संजय सिंह, वामिक खान उपस्थित थे।इस अवसर पर अभिनेता अर्जुन ने कहा कि हेमंत राय जी की सोच समाज को जोड़ने का कार्य कर रही है।एंथेम के लेखक पंछी जी ने कहा कि इस प्रकार के एंथेम, गाने युवाओं का हौसला बढ़ाते हैं।एंथेम का वीडियो एल्बम तथा फिल्म बहुत जल्द सभी के सामने होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button