उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का कैंप ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिंडोला में लगा

लखनऊ : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का कैंप श्री गुरु सिंह सभा ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिंडोला में आज से प्रारंभ हुआ जो रविवार को भी चलेगा।
राजेंद्र सिंह बग्गा अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय यह कैंप गरीबों, निर्धनों और असहाय व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार द्वारा उठाया गया कदम है। जिसमें ₹10000 से लेकर ₹ 50000 तक बैंक द्वारा लोन दिया जा रहा है ताकि बेरोजगार लोग स्वरोजगार के माध्यम से सम्मान पूर्वक अपना जीवन यापन कर सकें।
नाका हिंडोला व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतपाल सिंह मीत ने बताया कि लखनऊ युवा व्यापार मंडल के संयोजन में पी एम स्वनिधि योजना के लिए कैंप लखनऊ के प्रत्येक बाजार में लगाए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत नाका हिंडोला व्यापार मंडल का कैंप ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिंडोला में लगाया गया है ताकि अधिक लोग सरकार की योजना का लाभ उठा सकें। इस योजना के अंतर्गत बिना ब्याज और बिना गारंटी के लोन उपलब्ध होता है।
गुरुद्वारा नाका हिंडोला में लोन के लिए आने वाले आगंतुकों को व्यवस्थित करने की सेवा हरमिंदर सिंह टीटू महामंत्री इंद्रजीत सिंह अध्यक्ष बांसमंडी व्यापार मंडल और कुलदीप सिंह सलूजा सेवादारों के साथ कर रहे हैं ताकि व्यवस्थित ढंग से कैंप चल सके और सभी लोगों को जो लोन लेने आ रहे हैं लोन मिल सके। लोन लेने के लिए काफी संख्या में महिलाएं भी गुरुद्वारा साहब पहुंच रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button