उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जनता दल (यु ) कार्यालय लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चन्द्र शेखर जी की 16वी पुण्यतिथि पार्टी मनाई गई

लखनऊ : जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश द्वारा महान समाजवादी नेता, भारतीय राजनीति में युवा तुर्क के नाम से विख्यात, कन्याकुमारी से कश्मीर तक पद यात्रा करने वाले, जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चन्द्र शेखर जी की 16वी पुन्य तिथि पार्टी के प्रदेश कार्यालय ( 38 डी, मेजर बैंक्स रोड, विधानसभा गेट नं 6 के सामने) लखनऊ में मनाई गई। इस कार्यक्रम में पार्टी के लखनऊ के सभी सम्मानित साथियों की उपस्थित रही। सर्वप्रथम स्व चन्द्र शेखर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर के उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात एक विचार गोष्ठी के माध्यम से उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार रूप से प्रकाश डाला गया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ जितेन्द्र सिंह जी ने किया।इस अवसर पर उपस्थित सभी साथियों ने अपने बहुमूल्य विचारों से महान नेता के द्वारा भारतीय राजनीति और देश सेवा में दिए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि वह अपने बिचारो की अभिव्यक्ति सशक्त ढंग से करते थे और निडरता एवं निर्भीकता से अपना पक्ष रखते थे। कन्याकुमारी से कश्मीर तक पद यात्रा करके उन्होंने देश में समाजवाद को मजबूत करने का काम किया।


इस अवसर पर पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष खुर्शीद आलम, प्रदेश महासचिव भैया हरिशंकर जी पटेल, प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह, सत्येन्द्र कुमार ठाकुर,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सिराज अहमद, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार,एच एन सिंह, संदीप वर्मा,राम किशोर वर्मा, विशाल सिंह,विजय शंकर यादव, संजय यादव, रामेश्वर पाण्डेय, राधेश्याम, अवधेश तिवारी, परशुराम सिंह, श्याम सुन्दर चौहान,दया शंकर सिंह,लल्लन सिंह, विनोद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button