उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

फीनिक्स पलासियो ने अपनी तीसरी वर्षगांठ के जश्न के लिए अब तक की सबसे बड़ी और अनूठी पार्टी का किया आयोजन

शॉपर्स ने अब तक के सबसे बड़े 500 किलोग्राम के केक कटिंग सेरेमनी का उठाया आनंद

लखनऊ : अपने ग्राहकों को अपनी तीसरी वर्षगांठ का रोमांचक और अविस्मरणीय अनुभव देने के लिए लखनऊ के लग्जरी शॉपिंग डेजरिनेशन फीनिक्स पलासियो ने भव्य समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर विशेष आयोजन के रूप में मॉल ने 500 किलोग्राम वजन के एक रिकॉर्ड-ब्रेकिंग केक की कटिंग सेरेमनी की। यह अपनी तरह का पहला ऐसा मौका था, जब इतना बड़ा केक काटा गया। तीसरी वर्षगांठ का समारोह बेहद ही उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया। शनिवार 8 जुलाई को, तीसरी वर्षगांठ समारोह के रोमांचक आयोजन का समापन हुआ।

तीसरी वर्षगांठ के उत्सव के हिस्से के रूप में, शॉपर्स 70% तक की छूट का आनंद ले सकते हैं और नई स्कोडा स्लाविया कार जीतने का मौका पाने के लिए सुपर स्लैश सेल कैंपेन में भाग ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त, तीन भाग्यशाली विजेताओं को सिंगापुर से मलेशिया तक अंतरराष्ट्रीय क्रूज यात्रा जीतने का अवसर मिलेगा, जबकि 32 भाग्यशाली विजेताओं को मसूरी, जिम कॉर्बेट या ऋषिकेश में ठहरने का स्थान मिल सकता है।

मॉल में लखनऊ की सुंदरता के प्रशंसकों के लिए कोरियन स्ट्रोक्स नामक एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया। इस कार्यक्रम में, प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को सिखाया कि कैसे ड्राइंग करते समय अपने ब्रश स्ट्रोक्स से एक सुंदर कोरियाई कलाकृति बनाई जाए।

वर्षगांठ समारोह आयोजन के दौरान उत्तर प्रदेश में पहली बार फीनिक्स पलासियो में टूटे हुए चीनी मिट्टी के बर्तनों को जोड़ने की प्राचीन जापानी कला किंत्सुगी का प्रदर्शन भी हुआ। इस दौरान सुगंध के शौकीनो को भी फीनिक्स पलासियो एक विशेष अनुभव का अवसर मिला। मॉल में सुगंध के विशेषज्ञ उपस्थित थे, जिन्होंने ग्राहकों को अपना अनूठा और व्यक्तिगत ‘अत्तर’ बनाने में सहायता की।

फीनिक्स पलासियो ने अपने ग्राहकों के लिए हमेशा कुछ खास करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बोन्साई पौधों को पसंद करने वाले लोगों के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। जापानी संस्कृति में विशेष स्थान रखने वाले बोनसाई आर्ट के शौकीन शॉपर्स ने अपनी पसंद के बोनसाई पौधों को खुद से तराशा।

शॉपर्स उत्सव में शामिल होकर एक फैंसी कार जीतने का सुनहरा अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा विदेश में क्रूज यात्रा या डोमेस्टिक हॉलीडे के लिए रोमांचक वाउचर जीत सकते हैं। साथ ही, तीन भाग्यशाली जोड़ों को लकी ड्रा में प्रवेश करके क्रूज से मलेशिया की यात्रा पर जाने का भी अवसर मिलेगा।

पिछले तीन वर्षों में, फीनिक्स पलासियो न केवल लखनऊवासियों के लिए बल्कि राजधानी के आसपास के जिलों में रहने वाले लोगों के भी फैशन का एक लोकप्रिय हब बन गया है।

इन तीन वर्षों के दौरान मॉल ने कुछ सबसे बेहतरीन शॉपिंग ऑफर्स दिए। साथ ही मॉल ने अद्भुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मेजबानी भी की है। कई सेलिब्रिटीज ने मॉल में शॉपिंग भी की। इन सभी गतिविधियों के चलते शॉपर्स को शॉपिंग के साथ एक बेहतरीन और आनंददायक अनुभव मिला।

तीसरे वर्षगांठ समारोह के भव्य आयोजन पर चर्चा करते हुए, फीनिक्स मिल्स लिमिटेड के सीनियर सेंटर डायरेक्टर, श्री संजीव सरीन ने कहा, “पिछले तीन वर्षों में फीनिक्स पलासियो में हमें हमारे संरक्षक शॉपर्स से जो अपार प्यार मिला है, उसने इस एनिवर्सरी सेलिब्रेशन को और भी खास बना दिया है। अपने शॉपर्स के लिए इस उत्सव को और भी अधिक रोमांचक बनाने के लिए हम कई रोमांचक डिस्काउंट ऑफर्स भी दे रहे हैं। शॉपर्स के लिए सुखद अनुभव हमेशा से हमारी प्राथमिकता रहा है, सालगिरह का जश्न यह सुनिश्चित करेगा कि शॉपिंग, फिल्में देखने और फैमिली डाइनिंग का आनंद लेने के साथ ही सभी के लिए बेजोड़ ऑफर्स भी हों।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button