समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी की पुण्यतिथि मनाई गयी

लखनऊ ::लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में प्रखर समाजवादी नेता एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी की पुण्यतिथि मनाई गयी।
इसमें समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय 6, लाजपत राय भवन, कैसरबाग, लखनऊ पर जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ एवं निवर्तमान जिला महसचिव शब्बीर अहमद खान जी की उपस्थिति में सभी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय श्री चंद्रशेखर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित दी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से निवर्तमान नगर महासचिव सौरभ यादव, पार्षद प्रमोद यादव, पार्षद केशव रावत, पार्षद सुनील रावत, विधानसभा अध्यक्ष चंदशेखर यादव, रमेश सिंह रवि, शशीलेंद्र यादव, चेयरमैन प्रत्यासी काकोरी इब्राहिम मंसूरी, सगीर अहमद उर्फ अंगूर चचा, शांति यादव, बृजेश गुप्ता, रम्में यादव, सुजीत यादव, कमर खान, मनोज पाल, मनीष यादव, शिवम यादव ‘गोलू’ एवं अजीत यादव के साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम के उपरांत लखनऊ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुनन्दन सिंह काका का निधन पर 2 मिनट की शोकसभा कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई!



