उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रदेश के विभिन्न जिलों के एग ट्रेडर्स 18 जून को राजधानी में जुटे

अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मुखर होकर आवाज उठाई

लखनऊ : यूपी एग ट्रेडर्स एसोसिएशन संबद्ध: उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वावधान में प्रदेश के विभिन्न जिलों के एग ट्रेडर्स राजधानी में रविवार को एकजुट हुए.राजधानी के उदयगंज स्थित दीप पैलेस होटल में प्रदेश भर के एग ट्रेडर्स की बड़ी बैठक हुई आयोजित हुई.बैठक में 25 जिलों के एग ट्रेडर्स शामिल हु

इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता थे. जबकि अध्यक्षता यू पी एग ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. यामीन ने की .
बैठक में अंडा व्यापारियों ने पशुधन विभाग द्वारा प्रदेश में रेफ्रिजरेटेड (शीत) वाहन द्वारा ही अण्डा परिवहन किए जाने के नए नियम लागू किए जाने के कारण एग ट्रेड में आ रही परेशानियों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया.
व्यापारियों ने कहा कि केवल उत्तर प्रदेश में यह नियम लागू होने के कारण अन्य राज्यों से व्यापार करने में भारी असुविधा हो रही है व्यापारियों ने कहा इस नए नियम के पीछे कुछ ऐसी ताकते हैं जो प्रदेश के एग ट्रेड में अपना एकाधिकार चाहते हैं तथा कीमतों पर अपना एकाधिकार रखते हुए अपने लाभ के लिए अपने अनुसार कीमतें रखना चाहते हैं.

व्यापारियों ने आशंका व्यक्त की इसके कारण प्रदेश में अंडा उत्पाद महंगा होने का मार्ग प्रशस्त होगा.
संगठन अध्यक्ष मोहम्मद यामीन ने कहा एफ एस एस ए आई के अनुसार भी अंडा पैदा होने के 2 सप्ताह तक खाने योग्य रहता है.
तथा सामान्य रूप से होलसेल अंडा व्यापारियों के वहां 4 दिन एवं रिटेल व्यापारियों के वहां 10 दिन से अधिक अंडे का स्टॉक नहीं रुकता है उन्होंने कहा यह उत्पाद लगभग प्रतिदिन मांगाए जाने वाला उत्पाद है क्योंकि इसकी रोजाना खपत हो जाती है व्यापारियों ने कहा यदि यह नियम लागू ही होना है तो पूरे देश में एक साथ लागू हो तभी इसकी सार्थकता होगी.
संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा केवल उत्तर प्रदेश में अंडा रेफ्रिजरेटेड वाहन द्वारा परिवहन किए जाने के नियम बनाए जाने से व्यापार में भारी असुविधा हो रही है तथा दूसरे राज्यों से अंडा आने में भी मुश्किलें आ रही हैं क्योंकि अन्य राज्यों में इस प्रकार का कोई नियम नहीं है जिसके कारण अंडा उत्पाद की कमी हो सकती है उन्होंने कहा अंडा महंगा बिकने की संभावना है इस भीषण गर्मी में भी इस वर्ष फुटकर में ₹7 का अंडा बिक रहा है जो पिछले वर्ष फुटकर में ₹5 का बिक रहा था व्यापारियों ने कहा यह नियम पूरे देश में एक साथ लागू होगा तभी अंडे की गुणवत्ता सुरक्षित रहेगी क्योंकि यदि अंडों का तापमान लगातार बदलेगा ठंडे से गर्म में और गर्म से ठंडे में तापमान परिवर्तित होता रहेगा तो गुणवत्ता प्रभावित होगी
इसके अतिरिक्त फार्म से निकलने वाले अंडे पर प्रोडक्शन तिथि तथा एक्सपायरी तिथि का स्टिकर लगाकर ही फॉर्म हाउस से अंडा बिक्री हो.
व्यापारियों ने कहा तथा जिस दिन अंडा पैदा हो उस दिन फॉर्म हाउस पर उत्पाद तिथि अंकित होनी चाहिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि आदर्श व्यापार मंडल एग ट्रेडर्स की समस्याओं को शासन के अधिकारियों एवं सरकार तक पहुंचा कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे क्योंकि प्रदेश के नागरिकों को सस्ता एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पाद पहुंचाना व्यापारी और सरकार दोनों का उद्देश्य है बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठन की इकाई गठित करने की भी योजना बनाई गई.
बैठक में यूपी एग ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद यामीन, महामंत्री चंद्र शेखर, कोषाध्यक्ष तिलक गुलाटी ,उपाध्यक्ष मोहम्मद आमिर ,संगठन मंत्री मोहम्मद आजम मुख्य रूप से मौजूद रहे तथा बैठक में फतेहपुर ,कानपुर, हरदोई ,प्रतापगढ़, सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर ,बहराइच, फैजाबाद, कन्नौज, मऊनाथ भंजन, बादशाह नगर, वाराणसी, गोरखपुर ,बस्ती, बाराबंकी, आजमगढ़, सोनभद्र, लखनऊ, सुल्तानपुर, प्रयागराज, इटावा ,उन्नाव, आगरा जिलों के व्यापारी प्रमुखता से शामिल हुए.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button