श्री माधव मंदिर भजन गायन के साथ हनुमान चालीसा पाठ

लखनऊ : डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर वार्षिक उत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव कार्यक्रम श्री राधा माधव सेवा संस्थान के बैनर तले श्रीराधाकृष्ण भक्ति पर आधारित धनंजय मित्तल ने जग में सुंदर दो नाम चाहे कृष्ण कहो श्याम…. राधा रमण मेरे… हरे गोविंद, गोपाल हरी एवम निशांत शुक्ला ने भजन राम नाम अति पावन है जाकर देखिए… जय जय जगन्नाथ माय सुभद्रा भाईबलदेव….. जगन्नाथ स्वामी नयन पथगामी भवतु में गायन के साथ भक्तो द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भक्तों द्वारा किया गया ये जानकारी महामंत्री अनुराग साहू ने दी।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाहर भूषण गुप्ता ने बताया कि रथ यात्रा की तैयारी जोड़ों पर चल रही है इस बार रथ यात्रा 20 जून को शाम 4:30 बजे श्री माधव मंदिर से प्रारंभ होगी।
उपाध्यक्ष श्याम जी साहू ने बताया कि इस बार भगवान जगन्नाथ चार घोड़े की रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण को निकलेंगे।
गोविंद साहू ने बताया कि इस बार रथ यात्रा मार्ग से माधव मंदिर से प्रारंभ होकर नजीरगंज, बाबूगंज, शंकर नगर, राम कृष्ण मठ, बाबूगंज, फैजाबाद रोड, डालीगंज पुल होते हुए डालीगंज बाजार हसनगंज कोतवाली मंदिर परिसर पर संपन्न होगी।
कार्यक्रम को भव्य बनाने में अध्यक्ष बिहारी लाल साहू भारत भूषण गुप्ता ओमकार जयसवाल घनश्याम दास अग्रवाल माया आनंद श्याम जी साहू राकेश साहू दिनेश अग्रवाल संजय जयसवाल अनुराग साहू दीपक मल्होत्रा लगे हुए हैं।



