सात जून को डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ हो रही द वे ऑफ वॉटर
अंडरवॉटर एडवेंचरः जेम्स कैमरॉन ने अवतार: द वे ऑफ वॉटर के फिल्मांकन के बारे में बताया

लखनऊ : एकेडमी अवार्ड विजेता जेम्स कैमरॉन द्वारा अपनी अद्भुत फिल्म, अवतार में दर्शकों को एक ऐसी दुनिया, जो इससे पहले उन्होंने कभी नहीं देखी थी, का परिचय देने के 13 साल बाद, डिज़्नी+ हॉटस्टार इसकी बहुप्रतीक्षित सीक्वल अवतारः द वे ऑफ वॉटर 7 जून को रिलीज़ कर रहा है। इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में उपलब्ध यह अद्भुत सिनेमेटिक साहसिक सफर एक नया अंडरवॉटर एडवेंचर पेश कर रहा है, जो एक बार फिर दर्शकों का मन मोह लेगा। अपने पुराने किरदारों में वापसी करते हुए सैम वॉर्थिंगटन और ज़ो सल्डाना जेक जुली और नेयतिरी के रूप में एक कर्तव्यनिष्ठ माता-पिता की भूमिका में दिखाई देंगे, जो अपने परिवार की रक्षा करने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। उनके साथ प्रतिष्ठित कलाकार, सिगूर्नी वीवर, स्टीफन लंग, क्लिफ कुर्टिस और एकेडमी अवार्ड विजेता केट विंसलेट भी दिखाई देंगी। इसकी पटकथा में जेम्स कैमरॉन, रिक जाफा, अमांडा सिल्वर, जोश फ्रीडमैन, और शेन सलेर्नो ने सहयोगपूर्वक कहानी का बेहतरीन चित्रण किया है, जबकि कैमरॉन और जॉन लैंडो इस फिल्म के निर्माता हैं।
अवतारः द वे ऑफ वॉटर बनाने के लिए कैमरॉन और उनकी टीम को अंडरवॉटर परफॉर्म करना था, यह इससे पहले कभी नहीं किया गया था, इसलिए उनके सामने अनेक चुनौतियाँ आईं। कैमरॉन ने कहा, ‘‘हमें अंडर वॉटर और पानी की सतह पर शूट करना था, इसलिए लोग सही तरीके से स्विम कर रहे थे, पानी से सही तरीके से बाहर आ रहे थे, और सही तरीके से पानी में गोता लगा रहे थे। यह बिल्कुल वास्तविक लग रहा था क्योंकि उनकी गतिविधि वास्तविक थी। और भावनाएं भी वास्तविक थीं।’’
इसके लिए कैमरॉन और लैंडो की प्रोडक्शन कंपनी, लाईटस्टॉर्म के घर, मनहट्टन बीच स्टूडियो में एक विशाल टैंक बनाया गया। इस टैंक की लंबाई 120 फीट, चौड़ाई 60फीट और गहराई 30 फीट थी, और इसमें 250,000 गैलन से ज्यादा पानी से प्राकृतिक समुद्र की प्रतिकृति बनाई गई थी।
कैमरॉन ने कहा, ‘‘यह हमारा पूरा स्विस आर्मी सिस्टम बन गया। हम लहरें बना पाए, जो किनारों को तोड़कर बाहर चली जाती थीं, और इन लहरों की चपेट में आने के बाद लोग पानी से बाहर निकलने की कोशिश करते थे। हम सतह पर तैरते जीवों और लोगों के साथ लहरों का तालमेल बना पाए, वो 10 लहरों के थपेड़ों में आते और उनमें साँस लेने की कोशिश करते हुए अपनी पंक्तियाँ बोलते।’’
जेम्स कैमरॉन अपनी सभी फिल्मों में दर्शकों को डुबो देने वाला अनुभव उत्पन्न करते हैं। दर्शकों को महसूस होता है कि वो किरदारों की एडवेंचर में उनके साथ हैं। लेकिन ‘‘अवतारः द वे ऑफ वॉटर’’ में वो रचनात्मकता के एक अलग आयाम में दर्शकों को ले गए हैं, और उन्होंने एक बार फिर सिनेमेटिक स्टोरीटैलिंग की नई सीमाओं का निर्माण कर दिया है।
देखिए अवतारः द वे ऑफ वॉटर केवल डिज़्नी+ हॉटस्टार पर 7 जून, 2023 को



