उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एयर कमोडोर एमके प्रवीण ने वायु सेना स्टेशन कानपुर की कमान संभाली

लखनऊ/कानपुर : एयर कमोडोर एमके प्रवीण ने 01 जून 23 को वायु सेना स्टेशन कानपुर के एयर ऑफिसर कमांडिंग के रूप में पदभार संभाला। एयर कमोडोर एमके प्रवीण को भारतीय वायु सेना की एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (मैकेनिकल) शाखा में 04 अप्रैल 1993 को कमीशन किया गया था।

वह उन्नत प्रौद्योगिकी रक्षा संस्थान से तकनीकी प्रबंधन में स्नातकोत्तर हैं तथा सैन्य प्रौद्योगिकी संस्थान, पुणे के पूर्व छात्र भी रह चुके हैं। 30 साल के अपने करियर में उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण फील्ड और कमांड नियुक्तियां संभाली है, जिसमें केन्द्रीय स्वदेशीकरण एवं निर्माण डिपो, ओझर के कमान अधिकारी के रूप में तैनाती भींशामिल है। भारतीय वायु सेना में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें 2001 में एओसी-इन-सी द्वारा और साथ ही वर्ष 2009 में वायु सेना प्रमुख द्वारा भी सराहा गया है। वह वर्ष 2015 में राष्ट्रपति पुरस्कार वायु सेना मेडल के प्राप्तकर्ता भी हैं। वायु अधिकारी ने स्टेशन कर्मियों को अपने पहले संबोधन में सभी से हर समय परिचालन तैयारियों की दिशा में अच्छा काम करने में योगदान देने और मिशन ‘आत्म निर्भर’ पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button