पांच दिवसीय होगा श्री माधव मन्दिर वार्षिकोत्सव
श्री माधव मन्दिर वार्षिक बैठक सम्पन्न

लखनऊ : डालीगंज स्थित कार्यालय पर रविवार को श्री माधव मन्दिर की संस्था श्री राधा माधव सेवा संस्थान के पदाधिकारियों की बैठक बिहारी लाल साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
जिसमे वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि विगत वर्षो के भांति इस वर्ष 62वा श्री माधव मन्दिर वार्षिकोत्सव एवम श्री श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का पांच दिवशीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा वही महामंत्री अनुराग साहू ने बताया कि कार्यक्रम 17जून सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से शुरू होकर 18जून की श्रीविष्णु भगवान पर आधारित दशावतार नित्य नाटिका, 19जून सामूहिक हवन यज्ञ, 20जून को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव, 21 जून को संत सम्मेलन एवम भण्डार प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बैठक में बिहारी लाल साहू, भारत भूषण गुप्ता, ओमकार जायसवाल, धनश्याम अग्रवाल, श्याम जी साहू, राकेश साहू, माया आनंद, दिनेश अग्रवाल, दीपक मेहरोत्रा, गोविंद साहू, अनुराग साहू उपस्थित रहें।



