अधिकार सेना का दिल्ली में विस्तार

लखनऊ । पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर द्वारा बनाई गई राजनीतिक पार्टी अधिकार सेना ने दिल्ली प्रदेश में अपना विस्तार किया है।
पार्टी द्वारा प्रकाश चंद्र को दिल्ली प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है जो दिल्ली प्रदेश में संगठन का विस्तार करेंगे।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर इन दिनों दिल्ली व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं और वह कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी के विस्तार के लिए विचार विमर्श कर रहे हैं।
अमिताभ ठाकुर का कहना है कि दिल्ली देश का दिल है और हिंदुस्तान के हर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती है ऐसे में वह अपने संगठन का यहां विस्तार कर समाज के हर क्षेत्र व वर्ग के लिये समुचित कार्य कर पाएंगे।
उन्होंने कहा अन्याय, अत्याचार व भ्रष्टाचार के खिलाफ बनाई गई पार्टी को यहाँ हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है। धर्म, जाति व समुदाय के फेर में न पढ़कर पार्टी लगातार आम अवाम के हितों के लिए कार्य करेगी।



