उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

फ़िल्म ‘चल ज़िंदगी’ का म्यूज़िक लॉन्च

मुम्बई : एक अनोखे किस्म‌ की रोड ट्रिप पर आधारित फ़िल्म ‘चल ज़िंदगी’ 26 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है जो दर्शकों को एक अनूठे तरह के एहसास से भर देगी. उल्लेखनीय है कि फ़िल्म की रिलीज़ से पहले आज मुम्बई में फ़िल्म के तमाम सितारों की मौजूदगी में ‘चल जिंदगी’ का संगीत बड़े ही भव्य अंदाज़ में और भारी उत्साह के साथ लॉन्च किया गया.

फ़िल्म‌ के संगीत लॉन्च के दौरान फ़िल्म के प्रमुख कलाकारों में से संजय मिश्रा, विवेक दहिया, मीता वशिष्ठ, राकेश पाण्डेय, विक्रम प्रताप और सदीप शर्मा, निर्देशक विवेक शर्मा और फ़िल्म से जुड़े अन्य लोगों ने विशेष तौर पर मौजूदगी दर्ज़ कराई.

फ़िल्म की लीड एक्टर और सिंगर शैनन के, बाल कलाकार और गायक विवान शर्मा, गायक नीरज श्रीधर, जावेद अली, रवींद्र उपाध्याय, अमन राज और कुमार सानू सभी ने फ़िल्म के‌ विभिन्न गीतों को अपनी सुमधुर आवाज़ से सजाया है और इन सभी हस्तियों ने म्यूज़िक लॉन्च के दौरान अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये.

‘चल ज़िंदगी’ का निर्देशन करने के अलावा फ़िल्म की पटकथा, संवाद और गीत निर्देशक विवेक शर्मा ने ही लिखे हैं जबकि फ़िल्म का संगीत ‘द लॉस्ट सिम्बल्स’ ने दिया है. फ़िल्म का निर्माण प्रियांक जैन, प्रकाश राका, वैभव पंच और रितिका शर्मा ने मिलकर‌ किया है.

फ़िल्म के‌ निर्देशक विवेक शर्मा ने ‘चल ज़िंदगी’ के म्यूज़िक लॉन्च के दौरान कहा, “फ़िल्म‌ में दर्शाये गये चार मुख्य किरदारों की लेह-लद्दाख की अनूठी रोड ट्रिप पर आधारित फ़िल्म ‘चल ज़िंदगी’ की कहानी बड़ी ही रोमांचक और दिलों को छू जानेवाली है. फ़िल्म का गीत-संगीत फ़िल्म की कहानी के साथ कुछ इस तरह से रचा-बसा है कि दर्शक इसे फ़िल्म से अलग करके नहीं देख/सुन पाएंगे. फ़िल्म का संगीत उन्हें एक अलग तरह तरह का सुकून देगा.”

ग़ौरतलब है कि इस फ़िल्म के ज़रिए जाने-माने गायक कुमार सानू की बेटी शैनन के बतौर एक्टर डेब्यू करने जा रही हैं. शैनन के अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रहती हैं और पहले से ही एक गायिका के रूप में काफ़ी मशहूर हैं. अपनी बेटी शैनन के का हौसला बढ़ाने के लिए ख़ुद कुमार सानू भी इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद रहे और बेटी के डेब्यू पर अपनी ख़ुशी‌ ज़ाहिर की.

उल्लेखनीय है विवान फ़िल्म्स प्रोडक्शन के तले बनी ‘चल ज़िंदगी’ में कुल 5 गाने हैं और इन सभी गानों में शैनन के ने अपनी ख़ूबसूरत आवाज़ दी है जबकि उन्होंने अपने पापा कुमार सानू के साथ फ़िल्म में एक ड्यूट गाना भी गाया है. शैनन के कह, “ना सिर्फ़ फ़िल्मों में एक्टिंग करने‌ का मेरा सपना ‘चल ज़िंदगी’ के ज़रिए साकार होने जा रहा है, बल्कि मुझे इस फ़िल्म के तमाम गाने भी गाने का मौका मिला है जो मेरे लिए बेहद ख़ुशी की बात है. मगर पापा के साथ ड्यूट गाना गाना मेरे लिए सबसे ख़ास अनुभव रहा.”

एक सशक्त अभिनेता के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले विवेक दहिया भी ‘चल ज़िंदगी’ के माध्यम में बॉलीवुड में क़दम रखने जा रहे हैं. अपनी पहली ही फ़िल्म में एक अलहदा किस्म का किरदार निभाने वाले विवेक ने कहा, “जितनी बेहतरीन फ़िल्म बनी है, उतना ही अच्छा फ़िल्म का संगीत भी है. फ़िल्म के साथ-साथ फ़िल्म का संगीत भी आप सभी के रूह को छू जाएगा जो आपको गहरे तक प्रभावित करेगा.”

अपनी मखमली आवाज़ के लिए जाने जाने वाले गायक जावेद अली ने फ़िल्म के संगीत लॉन्च के अवसर पर कहा, “मैंने इस फ़िल्म में जो गाना गाया है, वह कोई साधारण गीत नहीं है. दरअसल, फ़िल्म के सभी गाने बेहतरीन और सुनने लायक हैं. मुझे इस बात की बेहद ख़ुशी है कि मुझे इस फ़िल्म‌ में अपने करियर का एक उम्दा गाना गाने का मौका मिला.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button