उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंडल के ट्रेन मैनेजरों को रेल कार्य के लिए वितरित किये गए ट्रॉली बैग

रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और सार्थक प्रयास

लखनऊ : आधुनिकीकरण एवं नवीनीकरण की दिशा में सतत प्रयत्नशील रेलवे अपने कर्मचारियों के लिए अनेक प्रकार की सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहती है ताकि कर्मचारी पूर्ण दक्षता के साथ सुविधाजनक रूप से अपनी उत्तम सेवाएं प्रदान कर सकें एवं इसी क्रम में उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने ट्रेन संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ट्रेन मैनेजरों की सुविधा के लिए आधुनिक तकनीक की शुरुआत के साथ प्रगतिशील परिवर्तन की अपनी यात्रा में एक और कदम आगे बढ़ाया है।इस कड़ी के अंतर्गत 16 दिसंबर को मंडल रेल प्रबंधक, सुरेश कुमार सपरा ने लखनऊ स्थित मंडलीय कार्यालय में ट्रेन मैनेजरों को ट्रॉली बैग वितरित किये I

ज्ञात हो कि ट्रेन मैनेजर रेलवे का एक महत्वपूर्ण कर्मचारी है जो यात्री और माल-ढुलाई ट्रेनों के प्रभारी के रूप में कार्य करता है। वह ड्यूटी पर रहते हुए अपने साथ महत्वपूर्ण सुरक्षा सामग्री और नियम पुस्तिकाएं रखता है।रेलवे का आधुनिकीकरण एवं कर्मचारियों को एक नया स्वरुप प्रदान करते हुए उनकी कार्यप्रणाली को अधिक सुगम एवं उन्नत बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास करते हुए ट्रेनों के संचालन के इस पहलू में परिवर्तन करके अब इस नयी व्यवस्था के तहत किसी भी सुरक्षा आइटम को कम किए बिना 6.2 किलोग्राम वजन वाले हल्के एवं आसानी से चलायमान ट्रॉली बैग को प्रयोग करने की दिशा में मंडल ने एक प्रतिबद्ध कदम बढ़ाया है। लखनऊ मंडल द्वारा इस नयी कार्यप्रणाली का प्रारम्भ करते हुए पहली बार आपूर्ति करने के लिए पहले चरण में कुल 562 ट्रॉली बैग उपलब्ध कराये गए हैं. जिसमें एक एचएस लैंप, 2 लाल और 1 हरा झंडे, एक टेल लैंप, एल.वी. बोर्ड, मैन्युअल, जी. एंड एस.आर.,वर्किंग टाइम टेबल, वॉकी-टॉकी, प्लास्टिक की थैली में प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स, 10 डेटोनेटर, ताला-चाभी, फ्लेशर टॉर्च , सीटी, री-सेटिंग चाभी, एसएलआर के गार्ड के डिब्बे को खोलने और बंद करने के लिए सार्वभौमिक कुंजी, झंडे के लिए दो प्लास्टिक की छड़ें और एक प्लास्टिक फोल्डर, गार्ड सर्टिफिकेट और शिकायत पुस्तिका रखने के लिए प्रदान किया जाता है।
इस विषय में मंडल रेल प्रबंधक, सुरेश कुमार सपरा ने अवगत कराया कि ट्रॉली बैग के प्रयोग से ट्रेन मैनेजरों का बोझ कम होगा और उन्हें सुचारू रूप से काम करने में अधिक मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button