उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सेल्फी लेना सीखने से पहले सेल्फ डिफेन्स सीखना बेहतर

पढ़ाई के साथ माता-पिता बेटियों को सिखाएं आत्मरक्षा के गुर

लखनऊ । इण्डियन बैंक ने लेट्स गिव होप फाउंडेशन के सहयोग से महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल गोमती नगर में 250 छात्राओं के लिए सक्षम कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण की दिशा में सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छेड़छाड़ और महिला उत्पीड़न जैसी गंभीर समस्याओं पर अंकुश लगाकर बालिकाओं को सक्षम बनाना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना है।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में यूपी पुलिस आवास निगम के चेयरमैन प्रकाश डी ने कहा कि एक बेहतर समाज का निर्माण बेटियां ही करती हैं यदि बेटियों को हम सक्षम बनाये तो आने वाले समय में वह एक सुव्यवस्थित और संगठित समाज का निर्माण करेंगी। बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। सेल्फी लेना सीखने से पहले बालिकाओं को सेल्फ डिफेन्स सीखना चाहिए। इस ट्रेनिंग के माध्यम से बालिकाएं मानसिक और शरीरिक रूप से भी सशक्त होंगी।

विशिष्ट अतिथि के रूप में इस अवसर पर इंडियन बैंक के क्षेत्रीय महाप्रबंधक पंकज त्रिपाठी ने कहा कि इंडियन बैंक हमेशा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के हिस्से के रूप में महिला सशक्तिकरण पर कार्य करता आ रहा है। लेट्स गिव होप फाउंडेशन के साथ मिलकर हमें भी इस मिशन को आगे ले जाने का मौका मिला और हम आगे भी अपना सहयोग देते रहेंगे। प्रधानाचार्या सीके चौधरी का कहना था कि यह इंडियन बैंक और लेट्स गिव होप द्वारा यह एक अच्छी मुहिम है हर माता पिता को अपनी बेटियों को पढ़ाई के साथ-साथ सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग भी करानी चाहिए।


विशेषज्ञों ने मुश्किल समय में या किसी के द्वारा अचानक हमला करने पर कैसे बचे इसके लिए ब्लॉक, पंचिंग और किकिंग की तकनीक के गुर और बारीकियां भी समझाईं। प्रशिक्षकों का कहना था कि संकट के समय खुद को बचाने के लिए सीखी गई तकनीकें बालिकाओं में आत्मविश्वास पैदा करती हैं और उन्हें सुरक्षित महसूस कराती हैं। कार्यक्रम में लोकगायिका संजोली पाण्डेय को सक्षम महिला के रूप में सम्मानित किया गया।


लेट्स गिव होप फाउंडेशन के संस्थापक आशीष मौर्या ने बताया कि इस मिशन पूरे उत्तर प्रदेश में हम आगे लेकर बढ़ेंगे। कार्यक्रम में छात्राओं के संग विभव श्रीवास्तव, अमित सिंह, अमन अंसारी, अंबुज राय, सोनिया, शुभम वर्मा हिमांशु सिंह इण्डियन बैंक के अधिकारी और शिक्षिकाएं आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button