उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश भारत, स्काउट और गाइड की जनपद रैली 2022 का उद्घाटन

मुख्य अतिथि प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने ली पास्ट की सलामी ली।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश भारत .स्काउट और गाइड द्वारा क्वींस इंटर कॉलेज लालबाग में जनपद रैली 2022 का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. प्रभात कुमार प्रादेशिक मुख्यायुक्त, उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में डा. ओम प्रकाश मिश्र उप-शिक्षा निदेशक षष्ट मंडल लखनऊ, लेजर द्वारा किया एवं जनपद रैली का विमोचन किया।‌ प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं एवं रैली संयोजक डॉ आर.पी. मिश्र ओम व में एक जिलामुख्यायुक्त डॉ. जे पी मिश्रा ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।

मुख्य अतिथि प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने लगभग 2000 स्काउट्स और गाइड्स की मार्च पास्ट की सलामी ली।
रैली में विभिन्न विद्यालयों के स्काउट्स और गाइड्स द्वारा स्वागत किया गया। जिला सचिव इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि रैली में कुल 92 टीमों के 2000 से अधिक स्काउट्स और गाइड्स ने प्रतिभाग किया। प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ प्रभात कुमार ने नवाचार को बढ़ाते हुए कहा कि स्काउट गाइड में हमारे तीन सिद्धांत है। भगवान के प्रति हमारे कर्तव्य जिसमें अपने अपने आसपास के पर्यावरण की सुरक्षा करना, समाज के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करना, अपने गुरुओं माता-पिता का आदर करना अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का ध्यान करना सम्मिलित है। मुख्य अतिथि ने जिला से प्रदेश स्तर तक स्काउटिंग को बढ़ाने की घोषणा की जिसमें देश की संस्कृति ज्ञान परीक्षा, जिले का पुरस्कार भी लागू है।


रैली में आज गांठें बंधन, प्राथमिक सदस्यता और सिगनलिंग की प्रतियोगिताएं हुई।
कल 17 दिसंबर को शारीरिक प्रदर्शन मार्च पास्ट वर्दी कलर पार्टी, शारीरिक प्रदर्शन, कैंप फायर की प्रतियोगिताएं होंगी।
कल शाम 4:00 बजे ग्रैंड कैम्प फायर होगा जिसकी मुख्य अतिथि रिया केजरीवाल मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ होगी।


रैली में प्रमुख रूप से मुख्य संयोजक एवं प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा. आर.पी. मिश्र, जिला मुख्यायुक्त डा. जे.पी. मिश्र, के साथ प्रादेशिक सचिव आनंद सिंह रावत लखनऊ मंडल एएसओसी कामिनी श्रीवास्तव, जिला कमिश्नर स्काउट एस डी यादव जिला कमिश्नर गाइड संगीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा, संयुक्त सचिव डॉ मीता श्रीवास्तव, सहायक सचिव विश्वजीत सिंह, जिला प्रशिक्षण कमिश्नर स्काउट संतोष कुमार सिंह जिला कमिश्नर प्रशिक्षण गाइड रीता मौया, जिला संगठन कमिश्नर गाइड मधु पांडेय, जिला संगठन कमिश्नर स्काउट महेंद्र कुमार तिवारी के साथ जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
‌

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button