उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम का नि:शुल्क  चिकित्सा शिविर आयोजित 

लखनऊ : चमन पार्क डालीगंज लखनऊ में ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम द्वारा एक विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 400 से अधिक लोगों की जांचों के बाद दवाई दी गई.

शुगर जांच थायराइड जांच यूरिक एसिड जांच पी एफ डी जांच ई सी जी जांच पी वी सी आदि जांचें हुई इस मौके पर के जी एम यू के डॉक्टरों की टीम डॉक्टर सैयद मूईद अहमद डॉक्टर गुंचा आदि मौजूद थे ।

इस शुभ अवसर पर पूर्व पार्षद जावेद खान साहब ने काफी मदद की और फोरम के कामों को सराहा ते हुए कहा आप लोग हकीकत में लोगों की खिदमत लोगों की फिक्र लोगों को जोड़ने की कोशिश करते हैं जो एक अच्छा संस्था और अच्छे इंसान ही कर सकता है.

इस मौके पर मौलाना असद अली नदवी साहब ने कहा पैर में इंसानियत फोरम इस तरह की खिदमत देश भर में कर रही है तमाम के एक मकसद है वह है लोगों में जोड़ पैदा करना मुफ्ती अबुल कासिम नदवी ने कहा इस संस्था की हजरत मौलाना अली मियां रहमतुल्लाह अलेह ने इस मकसद से बुनियाद रखी थी जो अपने मकसद में सालों से दवा दवां है लोगों में किसी तरह जोड़ पयदा हो जाए, बाहम ताल्लुक बढ़ जाए, एक दूसरे के काम आ जाए,एक दूसरे के लिए हर मैदान में खड़े हो,एक दूसरे की मदद करें,इस तरह हमारा मुल्क मजबूत हो जाएगा हमारा समाज मजबूत और एक अच्छा समाज बन जाएगा।

मौलाना रहमतुल्लाह अलेह की हमेशा ही कोशिश रही कि बगैर किसी भेदभाव के लोगों की खिदमत करें,दूरियों को खत्म करें तालुकात को मजबूत करें इस तरह एक अच्छा समाज बनाने की कोशिश जारी रखें मुफ्ती कासिम ने कहा इस मौके पर हम अपने तमाम साथियों को हम धन्यवाद देते हैं

जिन्होंने अपना वक्त और अपनी जान माल से इस मौके पर मदद की डॉक्टर साहिबान और दवा के जिम्मेदार हुसैन अहमद साहब और हमारी फोरम के जिम्मेदार मोहम्मद मियां जी मिर्जा इसरार हुसैन इमाम आसिफ नदवी शफक अलवी और मोहम्मद जैद मोहम्मद जुनेद जावेद अहमद और तमाम साथी जिन्होंने काफी मेहनत की!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button