उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

लखनऊ : जाने माने यूट्यूबर और फिनोविंग्स के संस्थापक मुकुल अग्रवाल ने लखनऊ में फाइनेंशियल फ्रीडम कॉन्क्लेव का आयोजन किया, जिसमें देश भर से जाने माने यूट्यूबर आए और दर्शकों से अपने अनुभव साझा किए।

पूरे देश से इस अभूतपूर्व कॉन्क्लेव में शामिल हुए दर्शकों ने बताया कि यह अपने आप में कितना जरूरी समारोह था। मुकुल अग्रवाल ने यूपी के लखनऊ में सबसे बड़ा वित्तीय कार्यक्रम आयोजित किया और इस कॉन्क्लेव में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया गया। इससे पहले मलेशिया में 1706 लोगों का फाइनेंशियल कॉन्क्लेव अटेंड करने का रिकार्ड था जिसे इस कॉन्क्लेव में ध्वस्त किया गया और 1806 लोगों ने इस भव्य कॉन्क्लेव में प्रतिभाग करके एक नया रिकॉर्ड बनाया । गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से रिकॉर्ड एनाउंसर स्वप्निल डांगारिकर इस कॉन्क्लेव में मौजूद थे।

इवेंट के आयोजक मुकुल अग्रवाल ने बताया कि जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी इन्वेस्टमेंट शुरू कर दें, इन्वेस्टमेंट को अपनी आदत में लाएं, क्योंकि जितना ज्यादा इन्वेस्टमेंट होगा उतना ज्यादा प्रॉफिट होने की उम्मीद बनी रहेगी।

पुष्कर राज ठाकुर ने ऑप्शन ट्रेंडिंग स्ट्रेटजी के बारे मे बात करते हुए बताया कि कैसे ट्रेंडिंग में मुनाफा कमाया जा सकता है। उन्होंने बताया शॉर्ट आयरन कोंडोर एक ऐसा तरीका है जिससे स्टॉक मार्केट से रेगुलर इनकम आ सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि आखिर क्यों इंसान ट्रेडिंग में लगातार बेनिफिट नही कमा पाता है और नुकसान उठाता है।

अनंत लधा ने बताया स्टॉक मार्केट कोई खेल नहीं है जिसे जब चाहा खेला जब चाहा छोड़ दिया, यह एक व्यापार है। जिसे सोच समझकर ध्यान में रख कर टाइम देना पड़ता है। उन्होंने बताया कि स्टॉक मार्केट में फंडिंग प्रॉसेस का ध्यान देना काफी ज़रूरी है।

दर्शकों के मुताबिक इस तरह के कॉन्क्लेव लखनऊ शहर में होते रहने चाहिए।
इस कॉन्क्लेव में कई जाने यूट्यूबर इन्फ्लुएंसर जैसे:
अनंत लधा, पुष्कर राज ठाकुर, ऋषभ श्रम कानून सलाहकार, एमबीए चायवाला विवेक बिल्लोरे, अनुष्का राठौर, अंग्रेजी कनेक्शन एलिस ब्लू, डेल्टा एक्सचेंज
आरआईजीआई अभिषेक कर, प्रसाद राजेंद्र, जीशान सीकन, कुंवर राज सेठी, सागर सेतिया, कंचन केसरी जैसे कई जानी मानी हस्तियों ने शिरकत करी।

सभी यूट्यूबर्स ने अपनी अपनी यात्रा, अनुभव और सफलता के रहस्य को साझा किया और दर्शकों को बेहतर निवेश, पैसा बचाने, कहां, कब, कैसे, कितना इन्वेस्ट करना है, जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदु समझाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button