उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

ऑलमाइटी शिवा एसोसिएशन ने जरूरतमंदों को बांटे कम्बल

भंडारे का आयोजन 

लखनऊ । ऑलमाइटी शिवा एसोसिएशन (एन.जी.ओ.) द्वारा जरूरतमंदों को कम्बल वितरण एवं भंडारे का आयोजन लॉर्ड अय्यप्पा टेंपल, विनीत खंड गोमती नगर, लखनऊ (निकट पत्रकारपुरम चौराहा ) पर किया गया। कम्बल वितरण एवं भण्डारा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद के पूर्व सदस्य, विनियमन समीक्षा समिति के सभापति रहे  दीपक सिंह उपस्थित रहे।


इस मौके पर पूर्व विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह द्वारा सैंकड़ों की संख्या में आये निर्धन व्यक्तियों एवं जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया गया और मौजूद लोगों ने भण्डारे में भोजन ग्रहण किया।
ऑलमाइटी शिवा एसोसिएशन (एनजीओ) के सचिव आदित्य चौधरी ने बताया कि इस मौके पर पूर्व विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने मौजूद भारी संख्या में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आलमाइटी शिवा एसोसिएशन संस्था जनहित के लिए जो प्रयास कर रही है वह अतुलनीय है।

उन्होने कहा कि आज हमारे समाज के बीच तमाम ऐसे परिवार हैं जिन्हें मदद की जरूरत है। हमें जरूरतमंदों की सदैव मदद करने में अग्रणी भूमिका निभानी होगी तभी हमारे समाज के प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान आ सकती है। उन्होने इस मौके पर संस्था द्वारा आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में लोगों को कम्बल वितरित किया एवं भण्डारे में भाग लिया।
संस्था के सचिव आदित्य चौधरी ने बताया कि आलमाइटी शिवा एसोसिएशन अपने दायित्यों और समाज के प्रति कर्तव्यों का पूरी तरह पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि समय-समय पर जहां गरीबों, झोपड़पट्टिों में गरीब बच्चों को शिक्षण सामग्री, गरीबों को राशन एवं वस्त्र वितरण किया जा रहा है,वहीं अब ठण्ड के दिनों में कम्बल वितरण एवं भण्डारे का आयोजन किया गया है। उन्होने कहा कि संस्था लगातार अपने उद्देश्यों को लेकर समाज की हर प्रकार से मदद करने के लिए सदैव आगे रहेगी।


इस मौके पर प्रमुख रूप से संस्था की अध्यक्ष अनीता चैधरी, सचिव आदित्य चौधरी , संस्था के सदस्य  रविकान्त चौधरी , लार्ड अयप्पा टेम्पल के सचिव  ओमना कुट्टन, सारिता कुट्टन, अभिनव कुट्टन,  देवांश तिवारी,  शिवकुमार, रेखा रावत, रविन्द्र नाथ सिंह,  अनिल सिंह, रनवीर सिंह, शंभूनाथ मिश्रा,  कृपा शंकर चौबे , कमलेन्द्र सिंह,  बाबू लाल वर्मा,  श्याम नरायन तिवारी,  रवि शर्मा,  गौरव बदोसिया,  आर.बी. सिंह,  गुड्डू यादव, रामेन्द्र भाई पटेल,  सोमन पिल्लई आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button