उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होगा :डॉ दिनेश शर्मा

डॉ. दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री से मिलकर शीघ्र ही समाधान करने का आश्वासन दिया

लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल डॉक्टर दिनेश शर्मा से उनके निवास पर मिला.

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने पूर्व उपमुख्यमंत्री को प्रदेश में व्यापारियों के वहां जीएसटी विभाग द्वारा सर्वे छापे के माध्यम से परेशान करने की शिकायत की व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा विभागीय अधिकारियों को जरा सी भी छूट मिलने पर व्यापारियों के उत्पीड़न का रास्ता खुल जाता है अत: व्यापारियों के वहां जनरल छापे किसी भी प्रकार से उचित नहीं है केवल विशेष किसी की शिकायत मिलने पर ही जांच होनी चाहिए.
संजय गुप्ता ने बताया अनेक जिलों में अधिकारियों के डर से व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर देते हैं जो अच्छी स्थिति नहीं है.
पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने व्यापारियों का उत्पीड़न ना होने देने का आश्वासन दिया तथा शीघ्र ही इस विषय पर मुख्यमंत्री से मिलकर उनके समक्ष विषय रखकर समाधान करने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में चंद्रशेखर गुप्ता, रमन निगम, दिनेश शर्मा ,कन्हैया लाल विजय रस्तोगी आदि शामिल थे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button