उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 10 दिसंबर को
मुख्य अतिथि डॉ.आशीष कान्धवे व अध्यक्षता करेंगे पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी, अनिल जोशी, प्रेम भारद्वाज 'ज्ञान भिक्षु', राहुल देव व डॉ. नवीन चन्द्र लोहनी होंगे विशिष्ट अतिथि


नई दिल्ली : हिन्दी कल्चर सेन्टर, टोक्यो एवं हिन्दी की गूंज (अन्तर्राष्ट्रीय पत्रिका) के संयुक्त तत्वावधान में पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 10 दिसंबर को किया गया है.
राजधानी के हिन्दी भवन, तृतीय तल, विष्णु दिगम्बर मार्ग, निकट आईटीओ, नई दिल्ली में शाम 4 से 7 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम की आयोजक रमा शर्मा, (जापान) प्रधान सम्पादक हिन्दी की गूंज (अन्तर्राष्ट्रीय पत्रिका) हैं.
इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. आशीष कान्धवे (सम्पादक,गगनांचल पत्रिका) हैं तथा अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी सुप्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में अनिल जोशी, प्रेम भारद्वाज ‘ज्ञान भिक्षु’, राहुल देव, डॉ. नवीन चन्द्र लोहनी होंगे.



