उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

प्रबुद्ध सम्मेलन में महापौर संयुक्ता भाटिया ने रखा विगत 5 वर्षों में बदलते लखनऊ का रिपोर्ट कार्ड

लखनऊ : महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि सभी लखनऊ के देवतुल्य जनता और कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहूंगी अपने लखनऊ ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2022 में भारत के सभी शहरों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है यानी आप अपना लखनऊ नंबर एक बन गया जिस पर हमें डेढ़ करोड रुपए का पुरस्कार राशि भी प्राप्त हुई। यहां ट्रिपल इंजन सरकार द्वारा किए गए कार्य का ही परिणाम है।

उन्होंने कहा कि विगत 5 वर्षों में नगर निगम लखनऊ ने विकास के नए कीर्तिमान को स्थापित किया है। नगर निगम के द्वारा विगत 5 वर्षों से हमने 25 सौ करोड रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया है। दो हज़ार के आसपास अवैध दूध डेयरीयों को बाहर किया है। कई कल्याण मंडप और सामुदायिक केंद्रों का निर्माण हुआ है साथ ही 740 में से 630 खुले कूड़ा घरों के समाप्त कर हमने वहां फुलवारी विकसित की है। दस हज़ार से अधिक खाली प्लांटों से कूड़े को हटवाया है शहर के प्रमुख बाजारों में नाइट स्लीपिंग कार्य भी हो रहा है और अत्याधुनिक मशीन द्वारा रोड की सफाई हो रही है। 600 से अधिक गाड़ियों से प्रतिदिन डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है शहर के विभिन्न स्थानों पर 84 कॉम्पेक्टर लगाए गए हैं और 20 अंडरग्राउंड बिन भी लगाए गए।

महापौर ने आगे कहा कि विगत 5 वर्षों में हमने जनता पर कोई भी नए कर का बोझ नहीं डाला है और नाही गृहकर को बढ़ाया है। ओटीएस योजना के माध्यम से हमने जनता के बकाए 48 करोड़ के ब्याज को माफ कर जनता को ब्याज के मकड़जाल से मुक्ति दिलाई है। स्वगृहकर प्रणाली को ऑनलाइन कर दिया है जिससे आप मात्र 10 मिनट में अपने घर का म्यूटेशन कर सकते हैं और आप खुद तय कर सकते हैं कि कितना आप पर कितना टैक्स बनता है। इससे आपको बेवजह नगर निगम को चक्कर लगाने से मुक्ति मिली है। विगत 5 वर्षों में तीन नई गौशालाओं का निर्माण भी किया गया । अपना शहर ओडीएफ़ प्लस प्लस हो गया है। 12 हजार से अधिक व्यक्तिगत शौचालय, 400 से अधिक सामुदायिक सार्वजनिक शौचालय, 96 एसी/डीलक्स शौचालय, 1,000 से अधिक यूरिनल, महिलाओं के लिए 74 पिंक टॉयलेट का निर्माण किया गया है। लखनऊ वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का उद्देश्य लखनऊ नगर निगम द्वारा लगभग 37 हज़ार नए घरों को पानी की पाइप लाइन से जोड़ा गया है शहर भर में 75 हज़ार मीटर की सीवर पाइप लाइन बिछाई जा रही है 13 नए बड़े नलकूपों की स्थापना के साथ 42 नलकूपो को रिबोर किया गया है।

महापौर ने आगे कहा कि विगत 5 वर्षों में 2 लाख से अधिक एलईडी लाइटें लगाई गयी है। 5 सौ हाइमास्ट और 4 हज़ार पोल लगाए गए। 5 हज़ार खम्बो पर एलईडी स्ट्रिप लाइटें लगाकर जगमग किया गया, जिससे आपको लखनऊ में लंदन जैसा अनुभव होता है। कोरोना काल मे हमने आठ कम्युनिटी किचन स्थापित करके लगभग अस्सी हजार भोजन पैकेट प्रतिदिन वितरित किए हैं। 110 बड़े टैंकरों और 600 छोटी सैनिटीजेशन की मशीनों द्वारा हमने प्रत्येक घर में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया। ऐसा कोई घर नहीं बचा जहां हमने सैनिटीजेशन का कार्य न कराए हो।

महापौर ने आगे कहा कि विकास कार्य और किए गए कार्यों की सूची लंबी है और अभी बहुत से काम करना बाकी है। मैं आपको विश्वास दिलाती हूं देश, प्रदेश और लखनऊ में ट्रिपल इंजन की सरकार आपकी सेवा के लिए सदैव तत्पर है। हम लखनऊ को सर्वश्रेष्ठ शहर बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button