उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

परिनिर्वाण दिवस पर बाबासाहब के महान कृत्यों का उल्लेख करते हुए उनको किया गया स्मरण

लखनऊ : आधुनिक भारत के आधार स्तम्भ एवं देश को एकता ,अखंडता, समानता तथा सदभाव के एक सूत्र में पिरोने वाले बाबासाहब ,डॉ. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उत्तर रेलवे, लखनऊ के मंडलीय कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा द्वारा भारतीय संविधान के रचयिता एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार, डॉ. भीमराव अम्बेडकर को स्मरण करते हुए उनके प्रति कृतज्ञ नमन कर अपने विनम्र श्रद्धा-सुमन समर्पित किये गए I
कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम मंडल रेल प्रबंधक ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का प्रारम्भ किया Iतदोपरांत उपस्थित अन्य विभूतियों द्वारा पुष्पार्पण करते हुए बाबासाहब को अपने अपने श्रृद्धा सुमन समर्पित कर उनको सादर नमन किया गया I
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, सुरेश कुमार सपरा ने डॉ अम्बेडकर के विराट व्यक्तित्व एवं उनके महान कृतित्वों का उल्लेख करते हुए बाबा साहब को राष्ट्र की एकता, समरसता, अखंडता ,बंधुत्व एवं स्वतंत्रता का प्रबल प्रणेता बताते हुए उनको राष्ट्र के उत्थान, प्रगति, समृद्धि एवं सशक्त भारत के निर्माता की संज्ञा दी तथा समस्त रेलकर्मियों का आवाहन करते सभी को बाबा साहब के द्वारा निर्दिष्ट मार्ग एवं सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए राष्ट्र सेवा करने की अपेक्षा की I भारत की महाविभूति बाबा साहब, डॉ० भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धा-सुमन समर्पण के इस कार्यक्रम में मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधकों सहित समस्त विभागाध्यक्ष , अन्य अधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियनों एवं एसोसिएशनों के पदाधिकारी एवं कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button