उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

भारत जोड़ो यात्रा’ के समर्थन में छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

लखनऊ । एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक आदित्य चौधरी द्वारा लखनऊ के बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समर्थन में छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। विश्वविद्यालय में मौजूद छात्रों ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का व्यापक समर्थन किया गया।

इस मौके पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक आदित्य चौधरी ने बताया कि छात्रों के लिए देश भर में छात्र आयोग का गठन किया जाना चाहिए तथा छात्र अधिकार कानून को तत्काल बनाये जाने की आवश्यकता है जिससे छात्रों के हितों की रक्षा हो सके तथा उनके समक्ष आने वाली समस्याओं का निदान हो सके।

श्री चौधरी ने कहा कि आज देश में सबसे ज्यादा हताश और परेशान छात्र और युवा है। जहां एक तरफ महंगी शिक्षा को लेकर व शिक्षा के निजीकरण को लेकर उद्वेलित है वहीं बेरोजगारी का दंश झेलने के लिए विवश है। इन सभी समस्याओं के निराकरण के लिए छात्र आयोग और छात्र अधिकार कानून का बनाया जाना बहुत ही जरूरी हो गया है।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आदित्य चौधरी, शिवम रावत, अभिषेक राजवंशी,अभिनव कुट्टन सहित भारी संख्या में छात्रों ने एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक आदित्य चौधरी के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button