उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

बड्स एंड ब्लॉसम स्कूल में विज्ञान और कला मेले का आयोजन

बच्चों द्वारा पेपर क्राफ्ट और वेस्ट मेटीरियल से विज्ञान और गणित के आकर्षक माडल प्रस्तुत किए गए

लखनऊ । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नर्सरी से कक्षा 8 तक के बच्चों ने बड्स एंड ब्लॉसम विद्यालय परिसर में विज्ञान और क्राफ्ट मेले में प्रतिभाग किया।

स्कूल के बच्चों द्वारा पेपर क्राफ्ट और वेस्ट मेटीरियल से विज्ञान और गणित के विविध माडल प्रस्तुत किए गए।
मेले में लगभग 200 बच्चों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।कला मेले में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों को गिफ्ट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा, जो कि दूसरे बच्चों के लिए प्रोत्साहन का कार्य करेगा।
इस मेले में बच्चों के मनोरंजन हेतु यहां के टीचरों द्वारा खाने-पीने के स्टाल भी लगाएं गए थे। खान-पान के स्टालों पर बच्चों और उनके अभिभावको की भीड़ देखी गई।
आयोजन के बारे में विद्यालय की प्रधानाचार्य शिप्रा घोषाल ने बताया कि इन बच्चों को मार्गदर्शन टीचरों और अभिवावकों द्वारा दिया गया।उन्होंने बताया कि करीब 25 साल से बाल मेले की यह परंपरा चली आ रही है।


आगे बताया कि विद्यालय में कक्षा 6, 7, 8 की लड़कियों को सिलाई, कढ़ाई और बुनाई भी सिखाई जा रही है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन की कंसलटेंट मीता श्री घोष ने इस कार्यक्रम की और विद्यालय प्रबंधन की बहुत प्रशन्सा की।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अब्दुल वहीद ने कहा कि मुझे इस विद्यालय से बहुत लगाव है।


शिक्षा के क्षेत्र में यह विद्यालय मध्यम आय वर्ग के परिवार के बच्चों का एक बड़ा सहारा है।
इस विद्यालय को जब भी हमारे किसी सहयोग की जरूरत होगी तो हम हमेशा तैयार हैं ।
आज के आयोजन में शिक्षिका इशरत बानो, जेहरा,शालनी, मानसी, पूजा ,नीलम, नीरज, क्रिस्टीना, संगीता, मिस्बा,फरजाना, रेहाना आदि के साथ ही समस्त स्टाफ ने अपना सक्रिय योगदान दिया।इस स्कूल के प्रबन्धक महेंद्र सिंह विद्यालय के विकास हेतु निरन्तर प्रयत्नशील रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button