उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

शराबबंदी संघर्ष समिति की नई कार्यकारिणी की घोषणा जल्द : मुर्तजा अली

लखनऊ :  शराब बंदी संघर्ष समिति की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए समिति की बैठक अध्यक्ष  मुर्तजा अली  की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों के नाम प्रस्तावित किये गए. प्रस्तावित नामों पर विचार करने के उपरांत पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा। मिटींग में  मुर्तजा अली, रोहित अग्रवाल, मिर्जा इशरत बेग, बदरुल हसन  मूसा हसन, इमरान खान, साद बेग , खालिद इस्लाम, अल्वी साहब, अमित सिंह ,आकाश सिंह, शादाब सिद्दीकी, जावेद अख्तर, मोहम्मद कैफ, अनुपम, यशपाल, फतेह फैयाज, उपस्थित रहे ।

मीटिंग में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नई कार्यकारिणी की घोषणा के उपरांत पूरे प्रदेश में नशामुक्ति/शराब बंदी हेतु युद्ध स्तर पर जागरूकता अभियान को गति दी जाएगी और प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेजो में छात्र-छात्राओं को इस अभियान में जोड़ा जाएगा जिससे युवा वर्ग को नशें की लत से सुरक्षित किया जा सके मीटिंग में निर्णय लिया गया कि शहर के हर क्षेत्र में शराब की दुकानों के बाहर खुले में शराब पीने वालों पर क्षेत्रीय पुलिस के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाया जाएगा जिससे आम जनता को होने वाली दिक्कतों से मुक्ती मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button