उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
रामपुर विधानसभा के लिए अधिकार सेना के प्रत्याशी मोइन खान 16 नवंबर को नामांकन करेंगे : राजेंद्र मिश्र

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की रामपुर व खतौली विधानसभा एवं मैनपुरी लोकसभा के लिये होने वाले उपचुनाव में अधिकार सेना अपने प्रत्याशी उतार रही है।
अधिकार सेना के प्रवक्ता राजेन्द्र मिश्र ने बताया कि रामपुर विधानसभा के लिए पार्टी के प्रत्याशी मोइन खान 16 नवंबर बुधवार को नामांकन करेंगे। वहीं 17 नवंबर गुरुवार को पार्टी के मोहम्मद यूसुफ खतौली विधानसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अमिताभ ठाकुर, सोशल एक्टिविस्ट एवं अधिवक्ता हाई कोर्ट डॉ नूतन ठाकुर समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में नामांकन के समय दोनों जगह मौजूद रहेंगे।
पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र मिश्र ने बताया कि मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में पार्टी के सदस्य रौली यादव शीघ्र ही वहां अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।



