उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

हवन व पौधरोपण कर मनाया मोदी का 72 वां जन्मदिन

                     चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वें जन्मदिन के शुभ अवसर कार्यकर्ताओं मे विशेष उत्साह कई दिनो से दिखाई दे रहा था । इसके लिए महानगर , जिला राज्य स्तर पर मोदी जी के प्रशंसक तैयारी भी कर रहे थे ।

आज विश्वकर्मा भगवान की पूजा होने से मोदी जी के जन्मदिवस को और भी ज्यादा प्रशंसात्मक भाव से मनाने की शुरुआत की । इसी क्रम मे मिशन मोदी अगेन पीएम की लखनऊ महानगर इकाई द्वारा हज़रतगंज हनुमान मंदिर में दिन की शुरुआत हवन पूजन करके हुुई ।

प्रधानमंत्री के बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर जनता मे प्रसाद वितरण किया गया । अगले चरण मे साउथ सिटी शहीद पथ पर वृक्षा रोपण किया गया ।

प्रदेश प्रवक्ता व प्रभारी लखनऊ महानगर अरविंद त्रिपाठी,महानगर अध्यक्ष कमलेश गुप्ता, महानगर संयोजक अमित सिंह,महिला मोर्चा लखनऊ अध्यक्षा पुनीता भटनागर, लखनऊ महानगर अध्यक्षा रिंकी वर्मा व मिडिया प्रभारी ज्योति किरन रतन वा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button