उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
पीएनबी को वित्त वर्ष 21-22 के ईज 4.0 रिफार्म इंडेक्स अवार्ड में दो पुरस्कार मिले

लखनऊ : पंजाब नैशनल बैंक वित्त वर्ष 21-22 के ईज 4.0 रिफार्म इंडेक्स अवार्ड की दो श्रेणियों में प्रथम उपविजेता रहा है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए ) द्वारा मुंबई में आयोजित समारोह में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन् और वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड़ की उपस्थिति में यह प्रतिष्ठापूर्ण दोनों अवार्ड तकनीकी आधारित बैंकिंग और गवर्नेंस व मानव संसाधन के क्षेत्र में मिले हैं।




