उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

दो अलग-अलग विचारधाराएं, एक अनोखी प्रेम कहानी, कलर्स’ ने अपना नया फिक्शन शो, ‘शेरदिल शेरगिल’ लॉन्च किया

         लखनऊ : पुरुषों के वर्चस्व वाले आर्किटेक्चर के करियर में अपनी पहचान बनाने के लिए दृढ़निश्चित मनमीत शेरगिल एक निडर महिला है, जो अपनी सारी जिंदगी समाज की रूढ़ियों से लड़ती रही है। समृद्धि के साथ जन्मे राजकुमार यादव, जो कॉमेडियन बनना चाहते हैं, लेकिन उन्हें शिक्षा आर्किटेक्ट की मिली है, और स्वभाव से उनमें जुगाड़ करने की चतुराई है, पर परिवार उन्हें आर्किटेक्चर के व्यवसाय में धकेल देता है। चॉक और चीज़ की तरह ये दोनों बिल्कुल अलग हैं, लेकिन इन दोनों की दुनिया आपस में टकरा जाती है, और यहीं से एडवेंचर की शुरुआत होती है।

‘कलर्स’ का लेटेस्ट शो ‘शेरदिल शेरगिल’ आपके लिए मनमीत और राजकुमार की कहानी लेकर आया है, जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, लेकिन किस्मत उन्हें एक दूसरे से बांध देती है। यद्यपि उन दोनों की विचारधाराएं अलग हैं, लेकिन फिर भी वो अपने-अपने सपनों को पूरा करने की ओर अग्रसर हैं। मनमीत शेरगिल और राजकुमार यादव के किरदार में क्रमशः लोकप्रिय कलाकार सुरभि चंदना और धीरज धूपर दिखाई देंगे। पैरिन मल्टीमीडिया द्वारा निर्मित ‘शेरदिल शेरगिल’ का प्रीमियम 26 सितंबर को होगा और उसके बाद यह हर सोमवार से शुक्रवार रात 8:30 बजे कलर्स पर प्रसारित होगा।
वायकॉम 18 में चीफ कंटेंट ऑफिसर, हिंदी मास एंटरटेनमेंट, मनीषा शर्मा ने कहा कि कलर्स पर हम हमेशा विविधतापूर्ण कंटेंट, शानदार स्टोरीलाईंस, और प्रेरणाप्रद किरदार प्रस्तुत करने में केंद्रित रहते हैं। हमारी नई प्रस्तुति ‘शेरदिल शेरगिल’ में दो विरोधी व्यक्तित्व वाले लोगों और सामाजिक एवं माता-पिता के दबाव के बावजूद अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने की उनके दृढ़निश्चय को दिखाया गया है। दर्शकों को ये किरदार, उनका व्यवसायिक सफर, और उनकी दिलचस्प प्रेम कहानी बहुत पसंद आएगी। हम इस शानदार नए वेंचर के लिए एक बार फिर पैरिन मल्टीमीडिया के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हैं।’’
‘शेरदिल शेरगिल’ में मनमीत शेरगिल (सुरभि चंदना) की कहानी दिखाई गई है, जो पुरुषप्रधान बयानों, जैसे ‘लड़कियां घर सजाते हुए अच्छी लगती हैं, घर बनाते हुए नहीं’ को सुनकर बड़ी हुई है। घर के बाहर मौजूद दानवों से लड़ना एक चुनौती है, लेकिन खुद के परिवार के साथ खड़े रहने के लिए अद्भुत साहस की जरूरत होती है। साहस से भरी हुई मनमीत अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपने मार्ग में आने वाली हर बाधा को पार करने के लिए तैयार है। एक आर्किटेक्ट बनने के निर्णय से लेकर छोटा शहर छोड़कर सपनों के शहर तक पहुँच जाने और सिंगल मदर बनने तक उसने अपनी काबिलियत को साबित कर दिया और असली ‘शेरदिल’ बनकर सामने आई। दूसरी ओर राजकुमार यादव (धीरज धूपर) अपने परिवार द्वारा आर्किटेक्चर के व्यवसाय में धकेल दिए जाते हैं और उन्हें बहादुर मनमीत से बहुत कुछ सीखना है। वो मजेदार, स्पष्टवादी, और मस्त हैं, और उन्हें अपनी सुविधाओं का पूरा अहसास है। इन दोनों अलग-अलग व्यक्तित्व के लोगों को किस्मत की डोर किस प्रकार बांधेगी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button