उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा महिला मोर्चा ने वृक्षारोपण कर गर्भवती व धात्री महिलाओं को पौष्टिक आहार देकर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को मनाया

                  चेरिश टाइम्स न्यूज़
             लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में महिला मोर्चा द्वारा सेवा, सुशासन तथा गरीब कल्याण के प्रति दृढ़ संकल्पित भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाए जाने का संकल्प लिया।

इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा व सांसद राज्यसभा गीता शाक्य की अध्यक्षता में प्रताप नगर वार्ड इंदिरा नगर घोसीपुरवा आंगनबाड़ी सेंटर पर ,साफ ~सफाई कर वृक्षारोपण किया गया । गर्भवती व धात्री महिलाओं को पौष्टिक आहार देकर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को मनाया गया ।

इस अवसर पर गीता शाक्य ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा किस स्वस्थ महिला स्वस्थ शिशु को जन्म देती है और स्वस्थ शिशु स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करता है अतः समाज के पहले क्रम में सुधार अत्यंत आवश्यक है प्रधानमंत्री की योजनाओं में सदैव महिलाओं के हितों को प्राथमिकता मिलती है उनकी नीतियों एवं कार्यक्रमों में सेवा और गरीब कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में सदैव देखा गया है इसीलिए समाज के सभी वर्गों में उनके लिए व्यापक जनसमर्थन है .

भारत के प्रत्येक जिले में एकता का उत्सव मनाया जाएगा ताकि देश एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश समाज को दे सके,

इसलिए महिला मोर्चा कि प्रत्येक कार्यकत्री प्रदेश की एक-एक आंगनवाड़ी को गोद लेकर 17 सितंबर से लेकर 25 दिसंबर तक आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा का कार्य करेगी इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना तिवारी ,चेतना पांडेय , पूजा मिश्रा ,रिशू भाटिया , सीता नेगी ,अंजू रस्तोगी व अनेक गर्भवती धात्री व शिशुओं की माताएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button