कलर्स के ‘उड़ारियां’ में 15 साल के लीप के बाद देखिए, नाज़ और नेहमत के सफर को

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. कलर्स के चर्चित फिक्शन शो ‘उड़ारियां’ में कुछ ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिले हैं, जिन्होंने दर्शकों को रोमांचित कर दिया है। सपनों की उड़ान भरने वालों की कहानी को आगे बढ़ाते हुए यह शो, 15 साल का एक दिलचस्प लीप लेने वाला है। इससे किरदारों में काफी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इस लीप के बाद बहनों का रिश्ता रखने वाली, नेहमत (ट्विंकल अरोड़ा अभिनीत) और नाज़ (सोनाक्षी बत्रा अभिनीत) अपने-अपने सपनों को पूरा करती हुई नजर आएंगी। एक उभरती हुई जर्नलिस्ट, नेहमत एक हिम्मती और आत्मविश्वास से भरी लड़की बन गई है, वहीं नाज़ का मानना है कि सिर्फ पैसा और पावर ही उसकी हर जरूरत को पूरा कर सकता है। अपने परिवार की इच्छा के विरुद्ध जाकर, एकम पुलिस एकेडमी में प्रवेश पाने की तैयारी कर रहा है। किस्मत, नेहमत, नाज़ और एकम को एक-दूसरे से मिलाती है और अब यह देखना मजेदार होगा कि आखिर उनका जुनून उन्हें कहां लेकर जाता है! कैसी होगी इनकी ये नई उड़ारियां?
नेहमत का किरदार निभा रहीं, ट्विंकल अरोड़ा कहती हैं, “इस शो में नेहमत का किरदार निभाकर मैं बहुत खुश हूं, क्योंकि मैं खुद को इस किरदार से पूरी तरह जोड़कर देख पाती हूं। वह एक उभरती जर्नलिस्ट है, जो जोशीली, आदर्शवादी और लोगों के सामने इस दुनिया का सच सामने रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है। मैं उम्मीद करती हूं कि इस शो को दर्शकों का वैसा ही प्यार और दुलार मिलता रहेगा, जैसा इस शो को शुरूआत से मिलता आ रहा है। कलर्स के साथ यह मेरा दूसरा शो है और यह मौका देने के लिये मैं उनकी शुक्रगुजार हूं।“



