उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर दिव्यांग जैशराज को मिली ट्राइ साइकिल

                   चेरिश टाइम्स न्यूज़
             लखनऊ. उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सुल्तानपुर में 15 सितम्बर के कार्यक्रम मे कलेक्ट्रेट, सुल्तानपुर में सुरक्षा के मद्देनज़र 15 सितम्बर को पुलिस तथा मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगी हुई थी। बताया गया है कि दिव्यांग व्यक्ति जैशराज निवासी दूबेपुर, सुलतानपुर को कुछ समस्या थी, जिसकी वजह से वह कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर ही बीच रास्ते में बैठ गये थे, जिससे यातायात आवागमन अवरूद्ध हो रहा था। पुलिस कर्मी द्वारा आश्वासन दिया गया कि कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम समापन होने के उपरान्त सर्वोच्च प्राथमिकता पर उनकी समस्या का समाधान करवा दिया जायेगा और उनसे गेट के मुख्य द्वार से हटने हेतु अनुरोध किया गया। चूॅकि दिव्यांग व्यक्ति जैशराज द्वारा स्वयं से गेट के मुख्य द्वारा से हटने में असमर्थता प्रकट की गयी ,तो ड्यूटी में लगे हुए पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें सम्मान पूर्वक गेट के मुख्य रास्ते से 4-5 मीटर की दूरी किनारे की ओर सुरक्षित स्थान पर व्यवस्थित कर दिया गया तथा तिरंगा को भी सम्मान पूर्वक सुरक्षित कर लिया गया। उप मुख्यमंत्री मौर्य द्वारा दिव्यांग जैशराज की तत्काल मदद करने के निर्देश ज़िला प्रशासन को दिये गये और 16 सितम्बर को जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी द्वारा दिव्यांग जैशराज को ट्राई साइकिल प्रदान कर दी गयी है। साथ ही अन्य सुविधाएं देने के लिए भी उनका पंजीयन भी विकास भवन से ही करवा दिया है।
उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा है कि सभी दिव्यांग जनों को सरकार द्वारा अनुमन्य सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध करायी जायेंगी।दिव्यांग जनों के लिए सरकार द्वारा अनेकानेक कल्याणकारी योजनाएं।
चलाई जा रही है।किसी भी योजना का लाभ लेने से दिव्यांग व्यक्ति वंचित नहीं रहने पायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button