उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
ऊर्जा मंत्री ने से.-25 इंदिरा नगर, से.-14 न्यू इंदिरा नगर व कमता, चिनहट स्थित 03 विद्युत उपकेंद्र का किया निरीक्षण

लखनऊः प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के.शर्मा ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी जो भी समस्या हो, उसे उपकेंद्र में जाकर समाधान करा लें। अभी सुनहरा मौका है। साथ ही अपने आसपास के दूसरे उपभोक्ताओं को भी इसके बारे में बताएं। कहा कि प्रदेश सरकार की सराहनीय पहल से ऊर्जा विभाग द्वारा 12 सितंबर से 19 सितंबर तक विद्युत समाधान सप्ताह प्रदेश के सभी 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों में आयोजित किया जा रहा है।

प्रदेश में 4400 समाधान शिविर प्रातः 8ः00 बजे से सायं 8ः00 बजे तक 12 घंटे संचालित किए जा रहे हैं, जहां पर विद्युत संबंधी सभी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 13 सितम्बर तक 78019 समस्याओं में से 61886 समस्याओं का तत्काल निराकरण कर दिया गया है जो कि 80 प्रतिशत है। शेष समस्याओं के समाधान के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्हांेने कहा कि इस बार कोई भी समस्या शेष नहीं रहेगी।

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा आज अपरान्ह 02ः00 बजे से सेक्टर-25 इंदिरा नगर, सेक्टर-14 इंदिरा नगर तथा कमता, चिनहट, लखनऊ स्थित 03 विद्युत केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। बुधवार को सायं 07ः30 बजे उन्होंने रायबरेली जनपद स्थित महराजगंज एवं बछरावा विद्युत उपकेन्द्रों का निरीक्षण किया। ऊर्जा मंत्री जी द्वारा अभी तक 13 उपकेन्द्रों का निरीक्षण किया जा चुका है। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के पूरे प्रयास किए जाएं। कोई भी उपभोक्ता निराश व हताश होकर बिजली घर से वापस न जाने पाए, इसके प्रयास किए जाएं।




