उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
बंद पड़ी यार्न और कताई मिलों की निष्प्रयोज्य 1500 एकड़ भूमि को उपयोग में लाने की योजना बनाएं अधिकारीः नन्दी
मंत्री नन्दी ने पिकप सभागार में की यूपीसीडा के विकास कार्यों की समीक्षा

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने गुरूवार को पिकअप भवन सभागार में उत्तर प्रदेश स्टेट यार्न कम्पनी लिमिटेड, स्पिनिंग कम्पनी लिमिटेड, उत्तर प्रदेश राज्य वस्त्र निगम लिमिटेड और उत्तर प्रदेश सहकारी कताई मिल्स संघ लिमिटेड से सम्बद्ध बंद पड़ी मिलों के निष्प्रयोज्य साबित हो रही भूमि के उपयोग को लेकर यूपीसीडा के अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा बैठक की। जिसमें मंत्री नन्दी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बंद पड़ी सभी यार्न, स्पिनिंग और कताई मिलों के स्थिति, भूमि की मौजूदगी के साथ ही बकाया व देनदारी के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए निस्तारण और भुगतान के निर्देश अधिकारियों को दिए। कहा कि सम्बंधित मिलों एवं कर्मचारियों से वार्ता कर एवं बकाए के भुगतान का प्रयास कर लम्बित मामलों का निस्तारण किया जाए। ताकि निष्प्रयोज्य साबित हो रही भूमियों का विभिन्न विभागों द्वारा औद्योगिक विकास या फिर अन्य विकसित योजनाओं के लिए इस्तेमाल किया जा सके। जिसके लिए मंत्री नन्दी नोडल अधिकारी की तैनाती कर मामलों का निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए।





