उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नवविहान ने किया शिक्षा जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिये चाणक्य सम्मान

लखनऊ । शिक्षा जगत में साक्षरता से लेकर उच्च शिक्षा तक कार्य करने वाली प्रख्यात नवविहान संस्था ने पांच राज्यों के बाद रविवार को उतर प्रदेश में पांव पसारने के क्रम में राजधानी लखनऊ के सहकारिता भवन में शिक्षा क्ष्ोत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को चाणक्य सम्मान से नवाजा।
इस अवस पर मुख्य अतिथि के रूप में आये कैंसर अस्पताल के निदेशक प्रो. डा. एम.बी. भट्ट ने कहा कि चाणक्य हर विधा में पारंगत थ्ो चाहे आर्थिक हो, गुरू के रूप में हो, सामाजिक रूप में हो या फिर राजनीति या रणनीति के रूप में । हर रूप में चाणक्य अपने आप में परिपूर्ण थ्ो। जबकि जाने-माने शिक्षाविद प्रो. अमरीक सिंह ने कहा कि चाणक्य को समझने के लिए उनमें खोना पड़ेगा केवल कुछ किताबें पढ़कर हम चाणक्य को नहीं समझ सकते। चाणक्य ने भारत को वह दिया जिसके बल पर हम आज भी गौरवान्वित होते हैं। आज भारत को जो कुछ भी हासिल है उसमें उनके योगदान को नहीं नकारा जा सकता। जबकि न्यायमूर्ति एस.एस. उपाध्याय ने कहा कि जब मैं यहां आ रहा था तो सोच रहा था कि कौन से लोग हैं जिनको चाणक्य सम्मान देना है, मुझे यही जिज्ञासा यहां खींच लायी क्योंकि उनके नाम में इतना आकषर्ण है कि उनसे जुड़ने वालों को सम्मान देकर मैं खुद अपने को गौरवान्ति महसूस कर रहा हूं। वहीं न्यायमूर्ति शिवेंद्र मिश्र और एमएलसी अवनीश सिंह ने भी उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
इस क्रम में वंदना राय, डा. शिखा श्रीवास्तव, डा. पियुष श्रीवास्तव, डा. सुधांशु सिन्हा, सुधीर आर्या, नवनीत सिंह, डा. दीपक श्रीवास्तव, आनंद कृष्ण मिश्र, रेनू अग्निहोत्री, प्रो. डा. दुर्गेश मणि त्रिपाठी, प्रिया रघुवंशी, विनीत सक्सेना, शुभम जगदीश और डा. जी.के.श्रीवास्तव को सम्मान से नवाजा गया।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे कैंसर अस्पताल के निदेशक प्रो. डा. एम.बी. भट्ट, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. अमरीक सिंह, न्यायमूर्ति एस.एस. उपाध्याय, न्यायमूर्ति शिवेंद्र मिश्र और एमएलसी अवनीश सिंह रहे। इन विभूतियों ने सभी चयनित लोगों को सम्मान से नवाजा।
जबकि कार्यक्रम का संचालन दिलीप यशवर्धन ने किया। सभी अतिथियों को शाल पहनाकर व मोमेंटो देकर संस्था की अध्यक्ष डा. ज्योति श्रीवास्तव ने स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button