उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा लखनऊ महानगर में बूथ स्तर तक सुना गया ‘मन की बात’ कार्यक्रम

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अंतर्गत रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को महानगर के विभिन्न मंडलों और बूथों पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। प्रदेश कार्यालय से लेकर बूथ स्तर तक आयोजित कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

मध्य विधानसभा स्थित बूथ संख्या 254 भाजपा प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े के साथ भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, कार्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला, मंत्री राहुल वाल्मीकि और आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना।

कैंट विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 186 पर कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। वहीं, अलीगंज वार्ड स्थित बूथ संख्या 228 पर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।

गोमतीनगर स्थित आवास पर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के शंकरपुरवा तृतीय वार्ड के बूथ संख्या 256 पर विधायक ओपी श्रीवास्तव और विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान ने ‘मन की बात’ सुनी। इसके अलावा पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के मंडल चार में विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button