उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में यूनियन बैंक का शुद्ध लाभ वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 29.95 फीसदी बढ़ा

लखनऊ : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 29.95 फीसदी बढ़ा है। यूनियन बैंक के निदेशक मण्डल ने 30 सितम्बर, 2026 को समाप्त तिमाही के लिए बैंक के लेखों का अनुमोदन किया है।

वित्तीय परिणामों के मुताबिक दूसरी तिमाही के दौरान बैंक का शुद्ध लाभ 5,537 करोड़ रूपये रहा जो कि इसी साल जून में समाप्त तिमाही में 5332 करोड़ रूपये था। वित्तीय वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के दौरान बैंक की ब्याज आय 28,158 करोड़ रुपये है। बैंक के कुल कारोबार में वर्ष दर वर्ष 12.01 फीसदी की वृद्धि हुई है, जिसमें सकल अग्रिमों में वर्ष दर वर्ष आधार पर 18.53 फीसदी की वृद्धि हुई है और कुल जमाराशि में वर्ष दर वर्ष आधार पर 6.87 फीसदी की वृद्धि हुई है। 30 सितम्बर, 2026 तक बैंक का कुल कारोबार 24,75,330 करोड़ रूपये है।
वैश्विक जमाराशि में वर्ष दर वर्ष 6.87 फीसदी की वृद्धि हुई है। 30 सितम्बर, 2026 तक बैंक के पास कुल जमाराशि आधार 13,19,455 करोड़ रूपये है। बैंक के रैम क्षेत्र में वर्ष दर वर्ष आधार पर 14.65 फीसदी की वृद्धि हुई है, जिसमें वर्ष दर वर्ष आधार पर रिटेल में 11.24 फीसदी की वृद्धि और एमएसएमई अग्रिमों में 22.39 फीसदी की वृद्धि हुई है। घरेलू अग्रिमों के प्रतिशत के रूप में, रैम अग्रिम 57.47 फीसदी है।
इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सकल एनपीए 87 अंको की गिरावट के साथ 2.42 फीसदी है जबकि शुद्ध एनपीए 0.42 फीसदी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button