उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

पीएनबी को “राजभाषा कीर्ति” पुरस्कार

        चेरिश टाइम्स न्यूज़
        लखनऊ : पंजाब नैशनल बैंक को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए “राजभाषा कीर्ति” द्वितीय पुरस्कार एवं दिल्ली बैंक नराकास (संयोजक : पंजाब नैशनल बैंक) को “राजभाषा कीर्ति” प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। ये “राजभाषा कीर्ति” पुरस्कार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, इंडोर स्टेडियम, सूरत में आयोजित राजभाषा समारोह में गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार, अमित शाह, गृह राज्यमंतत्री निशिथ प्रामाणिक, अजय कुमार मिश्रा, रेल राज्य मंत्री एवं वस्त्र राज्य मंत्री दर्शना विक्रम जरदोश आदि गणमान्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अतुल कुमार गोयल तथा समीर बाजपेयी, अध्यक्ष, दिल्ली बैंक नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (अंचल प्रबन्धक एवं मुख्य महाप्रबन्धक दिल्ली एवं एनसीआर, पंजाब नैशनल बैंक) ने ग्रहण किए।
इस अवसर पर महाप्रबंधक-राजभाषा देवार्चन साहू एवं सहायक महाप्रबंधक-राजभाषा मनीषा शर्मा, पंजाब नैशनल बैंक भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button