सेहत का ख्याल रखने पर रिवार्ड देगा फ़्यूचर जेनेराली

लखनऊ : फ़्यूचर जेनेराली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लि. ने विस्तृत सुविधाओं वाले हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट- एफजी हेल्थ एब्सॉल्यूट को लॉन्च किया है। इस नई स्वास्थ्य बीमा योजना को ग्राहकों सशक्त बनाने के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि वे अपनी सेहत का अच्छी तरह ध्यान रखें और सेहतमंद लाइफस्टाइल के साथ जिंदगी जी सकें।
एफजी हेल्थ एब्सॉल्यूट कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी फायदों के साथ आता है जिन्हें इस प्रोडक्ट के तहत ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाता है। यह पॉलिसी विभिन्न प्रकार की मूल्यवर्धित सेवाओं को ग्राहकों के लिए सुलभ बनाती है, जिनमें टेली काउंसलिंग, मानसिक एवं शारीरिक सेहत पर वेबिनार, वेलनेस सेंटर के लिए वाउचर, फिटनेस, स्पोर्ट्स एवं डायग्नोस्टिक सेंटर, तथा सेहतमंद व तंदुरुस्त लाइफस्टाइल के लिए नियमित तौर पर स्वास्थ्य जाँच की सुविधा शामिल हैं।
इस प्रोडक्ट के साथ लॉयल्टी प्रोग्राम का फायदा भी दिया जाता है, जो ग्राहकों को प्रीमियम छूट के लिए अपने रिवार्ड पॉइंट्स का इस्तेमाल करने, पॉलिसी का रिन्यूअल पर विभिन्न प्रकार के सामान, सदस्यता आदि का लाभ उठाने में सक्षम बनाता है।
एफजी हेल्थ एब्सॉल्यूट के लॉन्च के अवसर पर, श्री अनूप राउ, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, फ़्यूचर जेनेराली इंडिया इंश्योरेंस, ने कहा, “महामारी की वजह से लोगों ने अपनी सेहत का अच्छी तरह ध्यान रखने की अहमियत को समझा है।
उन्होंने आगे कहा कि: “एफजी हेल्थ एब्सॉल्यूट ग्राहकों को एक ऐसा प्रस्ताव उपलब्ध कराने की दिशा में उठाया गया कदम है, जो न केवल व्यापक सुविधाओं वाले प्रोडक्ट की उनकी मांग को पूरा करता है, बल्कि यह उन्हें कुल मिलाकर बेहतर सेहत के लिए नियमित रूप से स्वस्थ आदतों का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित भी करता है।
फ़्यूचर जेनेराली की इस नई पॉलिसी की मुख्य विशेषताओं में माँ की पॉलिसी के तहत नवजात शिशु के लिए कवरेज की सुविधा, जो कवरेज की समाप्ति तक जारी रहेगी, नवजात शिशुओं के लिए पहले से बेहतर टीकाकरण कवरेज, ओपीडी कवर के तहत विस्तृत मानसिक रोग को पूरी तरह ठीक करने का फायदा, लसिक और मोतियाबिंद के इलाज के लिए बेहतर कवरेज के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की मूल्य वर्धित सेवाएं तथा वेलनेस रिवॉर्ड प्रोग्राम शामिल हैं।



