लखनऊ. उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वावधान में प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल लखनऊ के पुलिस आयुक्त एस बी शिरडकर से सोमवार को उनके महानगर स्थित कार्यालय में मिला.
व्यापारियों ने पुलिस आयुक्त को दुकानों के सामने ग्राहकों द्वारा वाहन खड़े किए जाने पर दुकानदारों को जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस द्वारा अपमानित किए जाने एवं परेशान किए जाने की शिकायत की पुलिस आयुक्त ने व्यापारियों का किसी भी तरह से पुलिस द्वारा उत्पीडन एवं अपमान ना किए जाने का आश्वासन दिया तथा व्यापारियों से भी दुकानों के बाहर सामान ना लगाने की बात कही.
व्यापरीयो ने पुलिस आयुक्त के सामने भूतनाथ, आलमबाग ,पीजीआई एवं पत्रकारपुरम बाजारों से संबंधित समस्याएं रखी.
पुलिस आयुक्त ने व्यापारियों के साथ प्रत्येक ज़ोन में जल्दी ही डीसीपी स्तर पर बैठके कर समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया.
पुलिस आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल से कहा व्यापारियों के साथ डीसीपी स्तर पर बैठकें की जाएंगी प्रतिनिधिमंडल में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ,नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर महामंत्री अमित अग्रवाल, अशोक भाटिया, मोहित कपूर , राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष गिरीश भार्गव, उपाध्यक्ष आकाश गुप्ता, मोहम्मद सलीम, ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव शामिल रहे.