उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
एयर मार्शल एपी सिंह ने वायु सेना स्टेशन बख्शी-का-तालाब, लखनऊ का दौरा किया

लखनऊ. एयर मार्शल एपी सिंह, अति विशिष्ट सेवा मेडल, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मध्य वायु कमान ने 31 अगस्त 22 से 1 सितंबर 22 तक वायु सेना स्टेशन बख्शी-का-तालाब का दौरा किया। एयर मार्शल ने एयर बेस के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का भी दौरा किया।

इस दौरान वे स्टेशन के वायु योद्धाओं से मिले। एयर मार्शल एपी सिंह ने सभी स्थानीय यूनिट कमांडरों के साथ ऑपरेशनल चर्चा की और यूनिटों की युद्धक तैयारियों की समीक्षा की।




