उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
सड़क कब मुक्त होगी राहगीरों के लिये ?

के. विक्रम राव
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा शासित केरल राज्य में अब कोई भी नयी मस्जिद निर्मित नहीं हो पायेगी। यह ममानियत अदालत (26 अगस्त 2022) ने लगायी है। सुदूर दक्षिण तटवर्ती क्षेत्र केरल में मुस्लिम आबादी 26.56 प्रतिशत है। हिन्दू 54.73 फीसदी तथा ईसाई 18.38 हैं। इस कोर्ट के फैसले की पृष्ठभूमि में एक आशंका यह रही कि सांप्रदायिक दंगे हो सकते है। अगर नये मंदिर-मस्जिद ज्यादा बनने की अनुमति दी जाये तो। इसका संदर्भ है कि एक इस्लामी संस्था नुरूल इस्लाम संस्कारिक संगठन ने मुस्लिम-बहुल मल्लपुरम जनपद के नीलाम्बूर क्षेत्र में एक वाणिज्यी भवन को मस्जिद के रूप में अधिकृत कर दिये जाने की मांग की थी। याचिकाकर्ता ने कुरान की आयात का हवाला देकर अनुरोध किया है कि हर अकीदतमंद मुसलमान को मस्जिद सुगमता से उपलब्ध हो जाना चाहिये। इसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव को भी आदेश दिया है कि नये धर्म स्थलों के निर्माण की अनुमति देते समय संबंधित अधिकारी गंभीरता से विचार करें कि मौजूदा मस्जिद से नयी इमारत की दूरी कितनी होगी।




