उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

एयू बैंक का शानदार वित्तीय प्रदर्शन, शुद्ध लाभ 32 फीसदी तो जमाराशि 48 फीसदी बढ़ी

 लखनऊ: एयू स्माल फाइनेंस बैंक ने वित्तीय मोर्चे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली तिमाही में 32 फीसदी अधिक शुद्ध लाभ कमाया है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल ने अपनी बैठक में 30 जून, 2023 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणामों को मंजूरी दी है। परिणामों के मुताबिक बैंक की जमाराशियां सालाना आधार पर 48 फीसदी बढ़कर 37014 करोड़ रुपये से 54,631 करोड़ रुपये हो गईं। एक साल पहले के 26 फीसदी की तुलना में कासा अनुपात बढ़कर 39 फीसदी तक पहुंच गया है। फंड आधारित वितरण वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में 345 फीसदी सालाना दर से बढ़कर 8445 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 1897 करोड़ रुपये था। इस वृद्ध् की मुख्य वजह पिछले वित्त वर्ष का आधार कम होना है।
वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के लिए गैर-निधि संवितरण कोविड 2.0 की वजह से पिछले वर्ष की समान तिमाही में 79 करोड़ की तुलना में पांच गुना बढ़कर 481 करोड़ पर पहुंच गया है। एयू बैंक की उपस्थिति अब देश के 20 राज्यों, दो केंद्र शासित प्रदेशो में होने के साथ इसके 950 से ज्यादा टचप्वाइंट काम कर रहे हैं।
एयू बैंक की कुल बैलेंस शीट सालाना 38 फीसदी बढ़कर 71041 करोड़ रुपये हो गईं है। एयू बैंक को सीएसआर के लिए गोल्डन पीकॉक अवार्ड मिला है जबकि सीआईएमएसएमई द्वारा एमएसएमई बैंकिंग उत्कृष्टता पुरस्कार 2021 में सर्वश्रेष्ठ लघु वित्त बैंक का खिताब जीता है। इतना ही नहीं एयू बैंक को रिटेल बैंकर इंटरनेशनल एशिया ट्रेलब्लेज़र अवार्ड्स 2022 में मान्यता दी गई है।
प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, संजय अग्रवाल, एमडी और सीईओ, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने कहा, “असाधारण रूप से चुनौतीपूर्ण माहौल में काम करने के बावजूद पिछली 21 तिमाहियों में हमने एक बैंक के रूप में जो प्रगति की है, उससे मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा कि उपलब्ध महत्वपूर्ण अवसरों का लाभ उठाने और भविष्य के लिए तैयार रहने के लिए बैंक डिजिटल पहल, ब्रांडिंग और वितरण में निवेश करना जारी रखेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button