उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
लूलू हाइपरमार्केट और फंटुरा प्रमुख आकर्षण का केंद्र बने
लूलू मॉल लखनऊ में पहले दिन रिकॉर्ड एक लाख से ज्यादा लोगों की भीड़

चेरिश टाइम्स न्यूज़
_लखनऊ : लूलू माल लखनऊ अपने शुरुआत के पहले दिन ही एक लाख से अधिक विजिटर्स का गवाह बना, जबकि दूसरे दिन यह आंकड़ा 1.25 लाख के ऊपर पहुंच गया। यह रिटेल इंडस्ट्री के लिए एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण पहला दिन कहा जा सकता है।

लूलू ग्रुप का फ्लैगशिप, लूलू हाइपरमार्केट, और सबसे बड़ा इनडोर फैमिली एंटरटेनमेंट सेंटर – फंटुरा, आगंतुकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया। बच्चे और बड़ों ने एक साथ कैरुसेल, मिनी कोस्टर्स, ड्राप टावर्स, नॉवेल्टी गेम्स, वीआर-सक्षम एडवेंचर एरीना गेम्स, आर्केड वीडियो गेम्स, एक्सडी थियेटर इत्यादि का लुफ्त उठाया। विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की पेशकश करने वाले विशाल फूड कोर्ट को भी दर्शकों ने सराहा। इसी तरह, परिवार लूलू हाइपरमार्केट का आनंद ले रहे हैं, जिसमें लूलू फैशन स्टोर और लूलू कनेक्ट शामिल हैं, जो ग्रोसरी (फल और सब्जियां, फ्रेश फ़ूड, बेकरी, डेयरी, पिज्जा और स्नैक्स, हॉट फ़ूड, रोस्टरी और स्वादिष्ट भोजन ), हेल्थ और ब्यूटी, घरेलू जरूरतों, गारमेंट्स, शूज, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टेशनरी, घरेलू उपकरणों सहित वैश्विक और स्थानीय शॉपिंग के अनेक विकल्प पेश करते हैं। इसके अलावा, अधिकांश आगंतुकों ने मॉल की खुली जगहों का भी आनंद लिया।




