उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

कर्णधार सम्मान से सम्मानित किये गये सूबे के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण

चेरिश टाइम्स न्यूज़

लखनऊ. रामराज स्थापना महामंच, भारत हिन्दू राष्ट्र आन्दोलन सहित 16 सामाजिक संगठनों द्वारा कर्णधार सम्मान से सम्मानित किये गये कानपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर सूबे के समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा एससीएसटी के चेयरमैन असीम अरुण।यह सम्मान देश प्रदेश के 16 सामाजिक संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से उनकी लोकप्रियता, सर्वसुलभता, सहजता तथा कार्य कुशलता के आधार पर दिया गया।इस अवसर पर रामराज स्थापना महामंच तथा भारत हिन्दू राष्ट्र आन्दोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के आयोजक डा विनोद अग्रवाल, भारतीय संगठित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सत्यपाल सिंह,नारी रक्षा दल की अध्यक्षा सोनिका मिश्रा, अखिल भारतीय राष्ट्र रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मिश्रा भगवाधारी, वरिष्ठ पत्रकार व भ्रष्टाचार मुक्ति आन्दोलन के सचिव मृत्युंजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ पत्रकार संजय सक्सेना, पत्रकार राजेश शर्मा, विकास श्रीवास्तव,मोनू सिंह राजपूत, अजय मिश्रा, अखिल भारतीय समग्र विचार मंच के प्रदेश महासचिव शैलेन्द्र मिश्र, प्रमुख व्यवसायी नरेन्द्र शर्मा , विश्व व्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता शरद शुक्ला तथा माध्यमिक शिक्षक सम्मान समिति के अध्यक्ष रामकुमार वर्मा सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button