उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

खतरों के खिलाड़ी -12 में मोहित मलिक

   1) इस तरह के ऐक्‍शन आधारित रियलिटी शो में भाग लेना हमेशा ही एक रोमांचक अनुभव होता है, लेकिन इसके लिये ढेर सारी तैयारियां करने और चुनौतियों का सामना करने के लिये तैयार रहने की भी जरूरत होती है। इस शो का हिस्‍सा बनने के लिये आपने किस तरह तैयारी की?
सच कहूं तो, मुझे लगता है कि तैराकी को छोड़कर मैंने और कोई तैयारी नहीं की है। मैं बस अपनी बॉडी पर काम कर रहा हूं और आपको पता ही है कि वह भी मैं पिछले चार पांच महीनों से अपने शो (वूट साइबर पर) के लिये कर रहा था, जिसके लिये मैंने कुछ मसल्‍स भी बढ़ाये हैं। मैं शूटिंग में व्‍यस्‍त था और इसलिये मुझे खतरों के खिलाड़ी में आने से पहले तैयारी करने का समय ही नहीं मिला। मैं लगभग हर दिन, हर रात शूटिंग कर रहा था, इसलिये 4-5 घंटे सोने के बाद मुझे जब भी समय मिलता था, मैं अपने स्विमिंग क्‍लासेस या स्विमिंग प्रैक्टिस के लिये जाया करता था। लेकिन मुझे सिर्फ 4-5 दिन ही मिल पाये और सिर्फ उतने ही दिन मैं जो भी संभव था सीख पाया और उससे मुझे अभी मदद मिल रही है।
2) यह शो मिलना आपके लिये कितना चुनौतीपूर्ण रहा?
यह वाकई में आसान नहीं, बल्कि काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। यह दिखने में आसान लगता है, लेकिन वास्‍तव में यह काफी मुश्किल है। आप जब कोई स्‍टंट करने आते हैं, तो आपको पता होता है कि वह पल डरावना है।
3) पहले दिन जब आपको टास्‍क करने के लिये कहा गया, तो आपके मन में किसी तरह की आशंका थी या फिर आप परफॉर्म करने के लिये पूरी तरह से तैयार थे?
मैं परफॉर्म करने के लिये पूरी तरह से तैयार था। मेरे मन में कोई आशंका नहीं थी। यह पानी का एक स्‍टंट था और यह मेरे लिये पानी से अपने डर पर जीत हासिल करने का एक बिल्‍कुल सही मौका था। और मैंने इसे पूरा किया, हां यह थोड़ा डरावना जरूर था और मैं यह नहीं कह सकता कि मैं डरा हुआ नहीं था, ‘डर तो लगता ही है’, लेकिन फिर मुझे उस डर को हराना था और स्‍टंट करना था। आज भी जब मैं कोई स्‍टंट करता हूं, तो उसे मेरा पहला स्‍टंट ही मानता हूं।
4) होस्‍ट के रूप में रोहित शेट्टी आपको कैसे लगते हैं?
सभी में सबसे अच्‍छे और मुझे लगता है कि वह बेस्‍ट हैं। वह जितनी अच्‍छी तरह से शो को होस्‍ट करते हैं, उतने अच्‍छे से कोई भी होस्‍ट नहीं कर सकता है। शो में कब आना है और कब जाना है, उन्‍हें पता है, उन्‍हें स्‍टंट्स आते हैं और वह व्‍यक्तिगत तौर पर स्‍टंट्स से जुड़े होते हैं। स्‍टंट्स करते समय यदि वो आस-पास रहते हैं, तो मुझे राहत महसूस होती है। जब भी आपको लगता है कि आप किसी स्‍टंट में फंस गये हैं और उसे कर नहीं पा रहे हैं, तो वह आपका मार्गदर्शन करते हैं और आप उसे झट से पूरा करने में सक्षम हो जाते हैं। मुझे लगता है कि यदि ऐक्‍शन की बात करें, तो इंडस्‍ट्री में उनके जितना अच्‍छा कोई नहीं है, वह कमाल के होस्‍ट हैं, जिंदादिल शख्सियत हैं और हर प्रतिभागी के साथ उनका एक व्‍यक्तिगत जुड़ाव है। वह एक सर्वश्रेष्‍ठ होस्‍ट हैं।
5) क्‍या आपको लगता है कि रियलिटी शो का हिस्‍सा बनकर आपकी इमेज बदल जायेगी?
नहीं, मैं अपनी इमेज को बदलना नहीं चाहता। मैं अपनी इमेज से बेहद खुश हूं।
6) आपने अब तक जो भी स्‍टंट किये हैं, उसमें सबसे ज्‍यादा चुनौतीपूर्ण कौन सा रहै
एक शॉक स्‍टंट था।
7) परदे के पीछे के ऐसे कोई मजेदार पल, जो आप हमारे साथ साझा करना चाहेंगे?
मैं जब पहले दिन यहां (केपटाउन) आया, तो श्रीती मुझे डिनर पर ले गईं। हम केपटाउन में वॉटरफ्रंट स्थित मॉल गये और वहां पर मैंने म्‍यूजिक बजाया, कुछ लोगों ने मुझे पहचान लिया और वह मेरे साथ डांस करने लगे। मुझे ऐसा लगा, जैसे कि केपटाउन में मेरा स्‍वागत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button