उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

पू. रे. गोरखपुर के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र को एन ई रेलवे मजदूर यूनियन ने ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया

            चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, लखनऊ में प्रथम आगमन पर एन ई रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल मंत्री काम अजय कुमार वर्मा की अगुवाई में यूनियन के पदाधिकारियों सुभांकर, संजीव कुमार श्रीवास्तव , आशुतोष कुमार,प्रवीण कुमार,मनीष कुमार,मनोज कुमार सिंह, आर सी मौर्या,मधु पांडे,मुकेश मीना,नीलू उपाध्याय,श्वेता पटेल,मुकेश कुमार,फिरोज खान,प्रिया,मनोज कुमार आदि के साथ यूनियन के परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया गया तथा ज्ञापन देकर मंडल के ज्वलंत समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया गया।
1)अनुकंपा के आधार पर नियुक्त महिला कर्मचारियों को कार्यालय में पदस्थापित किया जाना।
2) लखनऊ मण्डल में ट्रैकमैनो की कमी को पूरा किया जाय।
3)मंडलीय चिकित्सालय बादशाहनगर में पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी को पूरा किया जाए।
4) पीजीआई में रेलवे द्वारा 10 बेड का एक हाल बनवाया जाय,जिससे रेल कर्मचारियों को बेड मिल सके।
5)ऐशबाग में एक केंद्रीय विद्यालय दिया जाय।
6)गोमती नगर स्टेशन पर पाटली पुत्र एक्स 12529/12530,इंटरसिटी एक्स 12531/12530,12570/12569 तथा एलटीटी गोरखपुर एक्स 20104/20103 का स्टॉपेज किया जाए।तथा गोमती नगर से रामेश्वरम, श्री माता वैष्णो देवी,पूरी,मुंबई तथा अजमेर के लिए सीधे गाडियां चलाई जाए।
7) टीटीई तथा रनिंग रूम को रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देशानुसार वातानुकूलित किया जाए।
8) ट्रेन की लंबाई के अनुसार प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाया जाय।
9) एलएचबी कोच ब्रेक वान में टेल लैंप/ लास्ट व्हीकल बोर्ड लगाने हेतु ऊंचाई कम किया जाए।
10) रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार लखनऊ डीजल लॉबी में लोको निरीक्षक को मुख्य क्रू नियंत्रक के पद पर पदस्थापित किया जाए।
11) रनिंग रूम में भोजन बनाने तथा उसके गुणवता में सुधार किया जाए।
12) आयुष मंत्रालय के आदेश के अनुपालन में होम्योपैथ तथा आयुर्वेदिक चिकित्सक का कार्यकाल 08 घंटे किया जाए।
13) पूर्व मध्य रेलवे के *बख्तियार पुर स्टेशन* पर टीटीई को पुलिस कर्मियों द्वारा मारने की घटना की पुनरावृति रोकने का प्रबंध किया जाए।
14) वि/लोको ट्रिप/शेड लखनऊ तथा गोरखपुर के कर्मचारियों को वि/लोको शेड/गोरखपुर में प्रशासनिक आधार पर मर्ज किया जाए।
15) टीटीई लॉबी को वातानुकूलित किया जाए।
उपरोक्त के संबंध में उनकी ओर से सकारात्मक प्रयास करने का आश्वासन मिला।

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button