उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने पूजा अर्चना कर उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की

                     चेरिश टाइम्स न्यूज़
                 लखनऊ. देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह जी के जन्मदिन पर रविवार को संसदीय क्षेत्र लखनऊ में भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न धार्मिक संप्रदायों द्वारा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए पूजा अर्चना की गई।
लखनऊ महानगर इकाई द्वारा भी हनुमान सेतु मंदिर में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पाठ के उपरांत उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, विधायक एवं पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा द्वारा आरती पूजन के उपरांत विशेष रूप से बनवाए गए बड़े लड्डू का केक काटा गया और प्रसाद वितरण किया गया।

लखनऊ महानगर मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, रामअवतार कनौजिया, सुनील यादव कार्यक्रम संयोजक एवं महानगर उपाध्यक्ष टिंकू सोनकर उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, पार्षद गणों द्वारा आरती की गई एवं ईश्वर से राजनाथ सिंह के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।
पूजा अर्चना के उपरांत महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि भारत के यशश्वी रक्षामंत्री के जन्मदिन के मंगल अवसर पर हम सभी देश के यशस्वी रक्षा मंत्री व सांसद लखनऊ राजनाथ सिंह जी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।

रक्षा मंत्री जी के नेतृत्व में सेना का मनोबल ऊंचा रहा है व भारतीय सेना का आधुनिकरण हुआ है, और रक्षा के क्षेत्र में जहां देश आत्मनिर्भरता की ओर आगे बड़ा है वही आपके प्रयासों से संसदीय क्षेत्र लखनऊ भी निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और और देश के अग्रणी विकासशील शहरों में शामिल हुआ है।
विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने बाल महिला चिकित्सालय अलीगंज में मरीजों को फल वितरण और श्री राम अनाथालय अलीगंज में बच्चों को फल और जरूरत की वस्तुएं वितरित की।

पश्चिम विधानसभा में टडियल हनुमान मंदिर, राजाजीपुरम में अंजनी श्रीवास्तव व कार्यकर्ताओं द्वारा हवन पूजन व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पूर्व मंत्री स्वाति सिंह द्वारा मदन प्लाजा स्टेशन रोड पर सुंदरकांड पाठ व प्रसाद वितरण किया गया।
युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह के साथ निर्वाण रीहैब सेंटर पर मानसिक मंदित एवं अनाथ बच्चो के बीच खाद्य सामग्री वितरित की और दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर हजरतगंज में सुंदरकांड पाठ आयोजन के साथ प्रसाद वितरण कर जन्मदिन मनाया गया जिसमें उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ,महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित विधायक, जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
सिख समुदाय द्वारा उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी सदस्य लखविंदर पाल सिंह के नेतृत्व में सिख कार्यकर्ताओं ने सदर गुरुद्वारे में अरदास की और कैंटोंमेंट वृद्ध आश्रम में भोजन वितरण किया गया।
जानकीपुरम विस्तार संयुक्त कल्याण महासमिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला, एमएलसी रामचंद्र प्रधान व अन्य समिति कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर राजनाथ सिंह की दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य हेतु प्रार्थना की गई।
मंडल अध्यक्ष रामशरण सिंह ने मैड मैक्स हॉस्पिटल मे बच्चों को फल एवं भोजन वितरण किया।मण्डल पूर्व -2 में कृष्ण प्रताप सिंह ने मायापुरी कालोनी एवं शिवानी विहार कालोनी के निवासियों के साथ कार्यकर्ताओं ने केक काट के मिष्ठान वितरण एवं भारी संख्या में वृक्षारोपण करके श्री राजनाथ सिंह जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मनोकामना कर जश्न मनाया।
अल्पसंख्यक मोर्चा ने मुस्लिम कार्यकर्ताओं के साथ शाहमीना साहब के दरबार में फूलों की चादर चढ़ाकर राजनाथ सिंह के लंबी उम्र की दुआ मांगी। महिला मोर्चा ने महिला कार्यकर्ताओं बाल अनाथाश्रम मोतीनगर बच्चों कों भोजन वितरित कर राजनाथ के दीर्घायु की कामना की। चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा निशुल्क इलाज व जांच शिविर का आयोजन किया गया।
जगह-जगह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए साथ ही भंडारों का आयोजन भी बड़ी संख्या में किया गया।

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button